Tuesday, 10 September 2013

जब भी प्याज की कीमतें आसमान छूती



जब भी प्याज की कीमतें आसमान छूती हैं अथवा खाद्य मुद्रास्फीति (महंगाई) धीरे-धीरे बढ़ती है, तो अर्थशाçस्त्रयों का निरपवाद रूप से यह कथन मन बहला रहा होता है कि मांग और पूर्ति में अंतर आया है, आवक बाधित हुई है, इसे सुधारने की तुरन्त जरूरत है और आपूर्ति की जो श्ृंखला है, उसके आधुनिकीकरण की जरूरत है। उनकायह
कथन मुझे हमेशा आश्चर्य में डाल देता है कि अर्थशास्त्र की किताबों में जो कुछ लिखा है, उस मूल सिद्धान्त के विचार से परे जाकर अर्थशास्त्री कभी क्यों नहीं देखते? मुझे तो उनका कथन हमेशा सच नहीं दिखाई देता है।

प्याज संकट जो इन दिनों उत्पन्न हुआ है, वह कोई अलग नहीं है। ऎसे समय में जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया काफी मुखर है, मैं अनेक ऎसे अर्थशाçस्त्रयों को चैनलों पर बहस करते सुनता और देखता हूं, जो सम्भवत: कभी खेतों में नहीं गए। वे बार-बार विज्ञापन की तरह उसी बात को दोहराते रहते हैं, जो उन्हें उनकी कक्षाओं में पढ़ाई गई थी। प्याज की कीमतें अगस्त माह में गत दो या ढाई वर्षो की अपेक्षा काफी बढ़ गई। वजह यह रही कि प्याज उत्पादन के जो मुख्य क्षेत्र हैं, वहां पिछले वर्ष पड़े सूखे का डर रहा और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश से प्याज की फसल का मजा खराब हो गया। हालांकि इसका उपाय आपूर्ति श्ृंखला को सरल और कारगर बनाना था, पर कुछ समाचारपत्रों ने यह कल्पना तक कर डाली कि जब तक यह भंडारण करने तथा इस्तेमाल में लाने योग्य रहेगी, तब तक इसकी कीमतों का बढ़ना जारी रहेगा।

अर्थशास्त्र के इस मिथक को दो खबरें ध्वस्त कर देती हैं। पहली बात तो यह है कि यह ज्ञात हो चुका है कि व्यापारियों ने किसानों से प्याज मई या जून माह में खरीद ली थी, जब प्याज का भाव प्रति किलो आठ से दस रूपए के बीच था। कई अध्ययन तो यह भी बताते हैं कि किसानों से जो प्याज खरीदी गई, उसकी कीमत उन्हें मुश्किल से औसतन साढ़े तीन रूपए किलो तक ही चुकाई गई। इसलिए यह कहना कि प्याज की बढ़ी हुई कीमतों का लाभ किसानों को मिला, पूरी तरह से गलत है। कुछ लोग यह तर्क देंगे कि किसानों को नुकसान न हो और उन्हें लाभ मिले, इसका एकमात्र रास्ता यही है कि खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अनुमति दे दी जाए, इससे दलाल बाहर हो जाएंगे और किसानों को उनकी उपज की बेहतर कीमत मिलेगी और इससे उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा।

आइए, इस पर भी विचार करते हैं - वर्ष 2012 में, संसद में खुदरा में एफडीआई को अनुमति देने का बिल पारित होने के तुरन्त बाद एक खबर में भारती-वालमार्ट के कारोबार का खुलासा किया गया। खुलासा अनुबंध खेती के तहत बेबी कॉर्न को उत्पादित करने वाले किसानों को दिए जाने वाले अल्प भुगतान का था। कंपनी बेबी कॉर्न उत्पादकों को पंजाब में आठ रूपए प्रति किलो का भुगतान कर रही थी और थोक में बेबी कॉर्न सौ रूपए किलो बेचा जा रहा था। फुटकर में इसी को उपभोक्ता 200 रूपए किलो में खरीद रहे थे।

एक अन्य समाचारपत्र की खोजपरक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि किस तरह व्यापारियों ने दो महीने के आसपास से स्टॉक की जमाखोरी करना शुरू कर दी थी। एक न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन में दिखाया गया है कि हजारों टन प्याज मध्यप्रदेश में गोदामों और प्याज उत्पादक क्षेत्रों में पड़ा हुआ है। कृत्रिम अभाव की वजह से ही प्याज के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है।

यह पहली बार नहीं है, जब प्याज के व्यापार ने करवट ली है। दिसम्बर 2010 में भी प्याज के दाम आसमान में पहुंच गए थे। यहां तक कि प्याज की कीमतें सितम्बर से दिसम्बर महीने के बीच लगातार तीन साल तक बढ़ी थीं और मैंने हमेशा यही कहा कि कुछ मौसमी बदलाव को छोड़कर प्याज की कीमत में 400 से 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी का कोई कारण नहीं था।

इन सब के बाद, 2010 में प्याज के उत्पादन में कोई कमी नहीं थी। यहां तक कि इस साल उत्पादन में कमी 4 प्रतिशत ही अनुमानित किया गया, लेकिन प्याज की कीमत में 600 प्रतिशत की औसत वृद्धि हो गई। कीमत में ऎसी आश्चर्यजनक वृद्धि के लिए मांग की तुलना में आपूर्ति में कमी को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? वर्षो से कहता आ रहा हूं कि प्याज व अन्य सब्जियों की कीमतों में इतनी उतार-चढ़ाव वास्तव में थोक बाजार में सक्रिय मूल्य संघ या उत्पादक संघ की कारस्तानी है।

प्याज की जमाखोरी अनियंत्रित हो गई है। कारण स्पष्ट है, कोई राजनीतिक दल कड़ी कार्रवाई कर व्यापारियों को नाराज नहीं करना चाहता। व्यापारी राजनीतिक बटुए की चाबी अपने पास रखे हुए हैं। ऎसा केवल कृषि क्षेत्र में चल रहा हो, ऎसा नहीं है। आप इंटरनेट पर एक उड़ान के मार्ग पर तीन बार क्लिक करें, तो टिकट के दाम बढ़ जाते हैं। अंडे के दाम देखें, यदि आपूर्ति-मांग ही कीमत तय करने का मंत्र है, तब कैसे पूरे देश में अंडों के दाम लगभग समान हैं? कैसे मांग-आपूर्ति समीकरण पूरे देश में एक समान हो सकता है? दरअसल, मुटीभर लोग व कंपनियां दिन के हिसाब से अंडों की कीमत तय करते हैं।

बार-बार आरोप एग्रीकल्चर प्रोडयूज मार्केट कमेटी (एपीएमसी) एक्ट पर मढ़ा जाता है। मुझे पता है कि एपीएमसी एक्ट में कई कमियां हैं। कैसे मुटीभर व्यापारियों का समूह बाजार समितियों को नियंत्रित कर रहा है। यह सभी जानते हैं, लेकिन किसी की भी इच्छा इनके खिलाफ कार्रवाई की नहीं है। कारण आसान है, कृषि उद्योग उस टर्मिनल मार्केट में जाना चाहता है, जो कार्पोरेट द्वारा संचालित हो रहा है। यदि संगठित खुदरा व्यापार क्षेत्र में सक्रिय कंपनियां जो किसानों से सीधे खरीदने का दावा करती हैं, इतनी ही कार्यकुशल हैं, तो वे फिर क्यों 60-70 रूपए किलो प्याज बेच रही हैं? स्पष्ट है, संगठित खुदरा बाजार भी उपभोक्ताओं को लाभ देने में नाकाम रहा है। एक दलाल को हटाकर दूसरे को लाने से समस्या खत्म नहीं हो जाती।


साभार : देविन्दर शर्मा (कृषि एवं खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ)
...............................................................................
कौन सी कम्पनी हमारे देश में कब आयी और कितनी पूँजी ले कर आयी...

--शालीमार पेन्टस लि॰ 1901 में आयी थी 63 लाख रूपये लेकर।

--बाटा इण्डिया लि॰ 1930 में आयी 70 लाख रूपये लेकर।

--हिन्दुस्तान लीवर लि॰ 1931 में आयी 24 लाख रूपये लेकर।

--युनियन कार्बाईड इण्डिया लि॰ 1934 में आयी 8.36 करोड रूपये ले कर।

--कालगेट पामोलिव 1937 में आयी 1.5 लाख रूपये लेकर।

--जॉफ्रीमैन कंपनी लि॰ 1943 में आयी 5 लाख रूपये लेकर।

--हिन्दुस्तान सीबा गायगी लि॰ 1947 में आयी 4.57 करोड रूपये लेकर।

--जर्मन रेमेंडीज लि॰ 1949 में आयी 64 लाख रूपये लेकर।

--जॉन्सन एन्ड जॉन्सन लि॰ 1957 में आयी 24 लाख रूपये लेकर।

--ऑडको इण्डिया लि॰ 1961 में आयी 12 लाख रूपये लेकर।

--नीडल रोलर बेअरिंग कंपनी 1965 में आयी 10 लाख रूपये लेकर।

यह कम्पनियाँ हमारे देश में कुछ रूपये लेकर आयी थी और आज हमारे देश में करोडों रूपये कमा रही हैं। हिन्दुस्तान यूनिलिवर एक साल में 1500 करोड रूपये विज्ञापन पर खर्च कर देती हैं। अब आप आसानी से समझ गये होगे कि वो इतने रूपये विज्ञापन पर खर्च कर रही हैं तो उसकी कमाई कितनी होगी ?
अगर कोई अब भी कहता हैं कि विदेशी कम्पनियाँ हमारे देश में रोजगार देती हैं हमारे देश की अर्थव्यवस्था को सुधारती हैं तो उससे बडा मुर्ख और कोई नहीं हैं।

.......................................................................
Indians Top 50 Most wanted criminals Fugitives –
1. Hafiz Mohammed Saeed
2. Sajjid Majid
3. Syed Hashim Abdur Rehman Pasha
4. Major Iqbal
5. Illyas Kashmiri
6. Rashid Abdullah
7. Major Sameer Ali
8. Dawood Ibrahim
9. Memon Ibrahim
10. Chota Shakeel
11. Memon Abdul Razak
12. Anis Ibrahim
13. Anwar Ahmed Haji Jamal
14. Mohammed Dosa
15. Javed Chikna
16. Salim Abdul Ghazi
17. Riyaz Khatri
18. Munaf Halari
19. Mohammed Salim Mujhahid
20. Khan Bashir Ahmed
21. Yakub Yeda Khan
22. Mohammed Memon
23. Irfan Chaugule
24. Feroz Rashid Khan
25. Ali Moosa
26. Sagir Ali Shaikh
27. Aftab Batki
28. Maulana Mohammed Masood Azhar
29. Salauddin
30. Azam Cheema
31. Syed Zabiuddin Jabi
32. Ibrahim Athar
33. Azhar Yusuf
34. Zahur Ibrahim Mistri
35. Akhtar Sayeed
36. Mohammed Shakir
37. Rauf Abdul
38. Amanullah Khan
39. Sufiyan Mufti
40. Nachan Akmal
41. Pathan Yaqoob Khan
42. CAM Bashir
43. Bhatkawal
44. Suleman
45. Najeeb
46. Hafizullah
47. Abu Hamza
48. Zaki ur Rehman Lakhvi
49. Amir Raza Khan
देखो और बताओ इनमे एक भी नाम हिन्दू का है क्या?

...................................................
बडी खबर-स्वामी नित्यानंद को हाईकोर्ट ने
बाइज्जत बरी किया है,साथ ही उन
सारी सीडियों/videos
को फर्जी पाया जो नित्यानंद जी के खिलाफ
पाई गई थी...!

सबसे अहम् बात है कि कोर्ट ने सीडी जारी करने
वाले चैनल 'स्टार विजय' को हुक्म दिया है
कि एक महीने तक अपने चैनल पर हर दो घंटे में
स्वामी नित्यानंद के
प्रति माफीनामा प्रसारित करे...!!!

http://www.nithyananda.org/news/high-court-karnataka-quashes-false-case-filed-against-sri-nithyananda-swami-suvarna-24x7-report

............................................................

Monday, 9 September 2013

पूजा पाठ कराने वालों पर"सर्विस टैक्स"

पूजा पाठ कराने वालों पर"सर्विस टैक्स" 


लखनऊ। पूजा कर्म कराने वालों से लेकर दाह संस्कार कराने वाले पंडे भी अब सेवाकर के दायरे में आ गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि घरेलू पंडितों, धार्मिक व वैवाहिक कार्यक्रम करने वालों, ज्योर्तिविदों, टैरोकार्ड रीडर, हस्तरेखा व कुंडली विशेषज्ञों, कथवाचकों, योग गुरूओं और यहां तक कि दाह संस्कार कराने वाले पंडों तक को सेवाकर चुकाना होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सरकार द्वारा सेवाकर लगाए जाने के प्रयास को "औरंगजेबी प्रयास" बताया और कहा कि यह कर जजिया कर से भी बदतर है। वह कर एक विदेशी मुस्लिम शासक ने लगाया था जबकि यह कर आजाद भारत की चुनी हुई तथाकथित लोकतांत्रिक सरकार ने लगाया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सेवाकर का तीखा विरोध करते हुए कहा कि एक तरफ मुस्लिमों का तुष्टीकरण किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ हिन्दुओं के प्रति दमकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए पांडित्य कर्म पर सेवा कर को लगाए जाने के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में 9 सितंबर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर हर जिले में विरोध दर्ज कराया जाएगा।

वाजपेयी ने पांडित्य कर्म करने वालों को अभियान चलाकर तलाश करने और पकड़े जाने पर 200 फीसदी जुमार्ना लगाना कर चोरो की तरह सिद्ध करने का मामला बताया।

उन्होंने कहा कि पांडित्य कर्म करने वाले को कर चोरों की श्रेणी में रखने की कीमत सरकार को चुकानी होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले में तीन साल तक की सजा को सरकार के निचले स्तर की सोच बताया तथा कहा कि कांग्रेस सरकार का हिंदू विरोधी आचरण कांग्रेस की समाप्ति का कारण बनेगा।

औरंगजेब के जजिया कर की तरह पांडित्य कर्म पर सेवा कर लगाने पर भारतीय जनता पार्टी हर संभव तीखा विरोध करेगी। उन्होने आरोप लगाया कि हिंदू धर्म पर टैक्स लगाकर मुस्लिमों को संतुष्ट करना और उनकी हज के लिए सब्सिडी मुहैया कराने जैसे कार्यो को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
______________________
क, ख, ग, घ, ङ- कंठव्य कहे गए, क्योंकि इनके उच्चारण के समय ध्वनि कंठ से निकलती है। एक बार बोल कर देखिये |

च, छ, ज, झ,ञ- तालव्य कहे गए, क्योंकि इनके उच्चारण के समय जीभ लालू से लगती है।
एक बार बोल कर देखिये |

ट, ठ, ड, ढ , ण- मूर्धन्य कहे गए, क्योंकि इनका उच्चारण जीभ के मूर्धा से लगने पर ही सम्भव है। एक बार बोल कर देखिये |

त, थ, द, ध, न- दंतीय कहे गए, क्योंकि इनके उच्चारण के समय जीभ दांतों से लगती है। एक बार बोल कर देखिये |

प, फ, ब, भ, म,- ओष्ठ्य कहे गए, क्योंकि इनका उच्चारण ओठों के मिलने पर ही होता है। एक बार बोल कर देखिये ।
________________________

हम अपनी भाषा पर गर्व करते सही है परन्तु लोगो को इसका कारण भी बताईये |
इतनी वैज्ञानिक दुनिया की कोई भाषा नही है ।

एक मजेदार बात,
संस्कृत आधारित सभी भाषाए जैसे हिंदी, बंगला, ओडिया, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम इत्यादि सभी भाषाओ में व्यंजन "क से ज्ञ " और स्वर "अ से अः " ही होता है बस उनकी लिपि और बोली अलग होती है।
और पढाया भी उसी क्रम में जाता है जिस क्रम में हम हिंदी सीखते है ।
है न मजेदार |

मै हमेशा ये काम अपनी प्रमुख जिम्मेदारी समझ कर और मजे लेकर करता हूँ ।
आप भी करे , अच्छा लगेगा ।
_____________________________ शिव शंकर चौबे

Saturday, 7 September 2013

33 करोड़ देवी देवता ...आखिर सत्य क्या है

लोगों को इस बात की बहुत बड़ी गलतफहमी है कि हिन्दू सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं |

लेकिन ऐसा है नहीं और, सच्चाई इसके बिलकुल ही विपरीत है |


दरअसल हमारे वेदों में उल्लेख है 33 "कोटि" देवी-देवता |

अब "कोटि" का अर्थ "प्रकार" भी होता है और "करोड़" भी |

तो मूर्खों ने उसे हिंदी में करोड़ पढना शुरू कर दिया जबकि वेदों का तात्पर्य 33 कोटि अर्थात 33 प्रकार के देवी-

देवताओं से है (उच्च कोटि.. निम्न कोटि इत्यादि शब्दतो आपने सुना ही होगा जिसका अर्थ भीकरोड़ ना होकर प्रकार होता है)

ये एक ऐसी भूल है जिसने वेदों में लिखे पूरे अर्थ को ही परिवर्तित कर दिया |

इसे आप इस निम्नलिखित उदहारण से और अच्छी तरह समझ सकते हैं |



अगर कोई कहता है कि बच्चों को "कमरे में बंद रखा" गया है |

और दूसरा इसी वाक्य की मात्रा को बदल कर बोले कि बच्चों को कमरे में " बंदर खा गया " है| (बंद रखा= बंदर खा)

कुछ ऐसी ही भूल अनुवादकों से हुई अथवा दुश्मनों द्वारा जानबूझ कर दिया गया ताकि, इसे HIGHLIGHT किया जा सके |


सिर्फ इतना ही नहीं हमारे धार्मिक ग्रंथों में साफ-साफउल्लेख है कि "निरंजनो निराकारो एको देवो महेश्वरः"


अर्थात इस ब्रह्माण्ड में सिर्फ एक ही देव हैं जो निरंजन निराकार महादेव हैं |

साथ ही यहाँ एक बात ध्यान में रखने योग्य बात है कि हिन्दू सनातन धर्म मानव की उत्पत्तिके साथ ही बना है और प्राकृतिक है इसीलिए हमारे धर्म में प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीना बताया गया है और

प्रकृति को भी भगवान की उपाधि दी गयी है ताकि लोगप्रकृति के साथ खिलवाड़ ना करें |

जैसे कि :

1. गंगा को देवी माना जाता है क्योंकि गंगाजल में सैकड़ों प्रकार की हिमालय की औषधियां घुली होती हैं |

2. गाय को माता कहा जाता है क्योंकि गाय का दूध अमृततुल्य और, उनका गोबर एवं गौ मूत्र में विभिन्न प्रकार की औषधीय गुण पाए जाते हैं |


3. तुलसी के पौधे को भगवान इसीलिए माना जाता है कि तुलसी के पौधे के हर भाग में विभिन्न औषधीय गुण हैं |

4. इसी तरह वट और बरगद के वृक्ष घने होने के कारण ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं और, थके हुए राहगीर को छाया भी प्रदान करते हैं |

यही कारण है कि हमारे हिन्दू धर्म ग्रंथों में प्रकृति पूजा को प्राथमिकता दी गयी है क्योंकि, प्रकृति से ही मनुष्य

जाति है ना कि मनुष्य जाति से प्रकृति है |

अतः प्रकृति को धर्म से जोड़ा जाना और उनकी पूजा करना सर्वथा उपर्युक्त है |

यही कारण है कि हमारे धर्म ग्रंथों में सूर्य, चन्द्र, वरुण, वायु , अग्नि को भी देवता माना गया है और इसी प्रकार कुल 33 प्रकार के देवी देवता हैं |

इसीलिए, आपलोग बिलकुल भी भ्रम में ना रहें क्योंकि ब्रह्माण्ड में सिर्फ एक ही देव हैं जो निरंजन निराकार महादेव हैं |

भगवान हर चीज़ मे है .. पेड़ मे , पानी मे , हवा मे , पथ्हर मे , और हम मे भी ..

आप किसी की भी पूजा करे , अंत मे वो पूजा देवो के देव के पास ही जाती है . ज़रूरी नही की आप किस की पूजा करते है .. सिर्फ़ मान मे सच्ची भक्ति होनी चाहिए .. हर चीज़ मे भगवान है तो आप जिस किसी की पूजा करेंगे वो महाकाल तक पोहच जाती है |

अतः कुल 33 प्रकार के देवता हैं :

12 आदित्य है : धाता , मित् , अर्यमा , शक्र , वरुण , अंश , भग , विवस्वान , पूषा , सविता , त्वष्टा , एवं "विष्णु" !!

8 वसु हैं : धर , ध्रुव ,सोम , अह , अनिल , अनल , प्रत्युष एवं प्रभाष

11 रूद्र हैं : हर , बहुरूप, त्र्यम्बक , अपराजिता , वृषाकपि , शम्भू , कपर्दी , रेवत , म्रग्व्यध , शर्व तथा कपाली |

2 अश्विनी कुमार हैं |

कुल : 12 +8 +11 +2 =33

33 करोड़ देवी देवता ...आखिर सत्य क्या है

शाकल्य—'देवता कितने हैं?'

याज्ञ.—'तेंतीस (33)।'

शाकल्य ने इसी प्रश्न को बार-बार पांच बार और दोहराया। इस पर याज्ञवल्क्य ने हर बार संख्या घटाते हुए देवताओं की संख्या क्रमश: छह, तीन, दो, डेढ़ और अन्त में एक बतायी।

शाकल्य—'फिर वे तीन हज़ार तीन सौ छह देवगण कौन हैं?'

याज्ञ.-'ये देवताओं की विभूतियां हैं। देवगण तो तैंतीस ही हैं।'

शाकल्य-'वे कौन से हैं?'

याज्ञ.-'आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, इन्द्र और प्रजापति।'

शाकल्य-'आठ वसु कौन से है?'

याज्ञ.-'अग्नि, पृथ्वी, वायु, अन्तरिक्ष, आदित्य, द्युलोक, चन्द्र और नक्षत्र। जगत के सम्पूर्ण पदार्थ इनमें समाये हुए हैं। अत: ये वसुगण हैं।'

शाकल्य—'ग्यारह रुद्र कौन से हैं?'

याज्ञ.-'पुरुष में स्थित दस इन्द्रियां, एक आत्मा। मृत्यु के समय ये शरीर छोड़ जाते हैं और प्रियजन को रूलाते हैं। अत: ये रुद्र हैं।'

शाकल्य-'बारह आदित्य कौन से है?'

याज्ञ.-'वर्ष के बारह मास ही बारह आदित्य हैं।'

शाकल्य—'इन्द्र और प्रजापति कौन हैं?'

याज्ञ.-'गर्जन करने वाले मेघ 'इन्द्र' हैं और 'यज्ञ' ही 'प्रजापति' है। गर्जनशील मेघ 'विद्युत' है और 'पशु' ही यज्ञ है।'

शाकल्य—'छह देवगण कौन से हैं?'

याज्ञ.-'पृथ्वी, अग्नि, वायु, अन्तरिक्ष, द्यौ और आदित्य।'

शाकल्य—'तीन देव कौन से हैं?'

याज्ञ.-'तीन लोक- पृथ्वीलोक (विष्णु), स्वर्गलोक (ब्रह्मा), पाताललोक (शिव)। ये तीनों देवता हैं। इन्हीं में सब देवगण वास करते हैं।'

और ये 3 रूप है देवो के देव महादेव के |


"निरंजनो निराकारो एको देवो महेश्वरः" 

..........................................................
क्यों पहनते थे खड़ाऊ ?
पुरातन समय में हमारे पूर्वज पैरों में लकड़ी के खड़ाऊ (चप्पल) पहनते थे। पैरों में लकड़ी के खड़ाऊ पहनने के पीछे भी हमारे पूर्वजों की सोच पूर्णत: वैज्ञानिक थी। गुरुत्वाकर्षण का जो सिद्धांत वैज्ञानिकों ने बाद में प्रतिपादित किया उसे हमारे ऋषि-मुनियों ने काफी पहले ही समझ लिया था।
उस सिद्धांत के अनुसार शरीर में प्रवाहित हो रही विद्युत तरंगे गुरुत्वाकर्षण के कारण पृथ्वी द्वारा अवशोषित कर ली जाती हैं । यह प्रक्रिया अगर निरंतर चले तो शरीर की जैविक शक्ति(वाइटल्टी फोर्स) समाप्त हो जाती है। इसी जैविक शक्ति को बचाने के लिए हमारे पूर्वजों ने पैरों में खड़ाऊ पहनने की प्रथा प्रारंभ की ताकि शरीर की विद्युत तंरगों का पृथ्वी की अवशोषण शक्ति के साथ संपर्क न हो सके।
इसी सिद्धांत के आधार पर खड़ाऊ पहनी जाने लगी।
उस समय चमड़े का जूता कई धार्मिक, सामाजिक कारणों से समाज के एक बड़े वर्ग को मान्य न था और कपड़े के जूते का प्रयोग हर कहीं सफल नहीं हो पाया। जबकि लकड़ी के खड़ाऊ पहनने से किसी धर्म व समाज के लोगों के आपत्ति नहीं थी इसीलिए यह अधिक प्रचलन में आए। कालांतर में यही खड़ाऊ ऋषि-मुनियों के स्वरूप के साथ जुड़ गए ।
खड़ाऊ के सिद्धांत का एक और सरलीकृत स्वरूप हमारे जीवन का अंग बना वह है पाटा। डाइनिंग टेबल ने हमारे भारतीय समाज में बहुत बाद में स्थान पाया है। पहले भोजन लकड़ी की चौकी पर रखकर तथा लकड़ी के पाटे पर बैठकर ग्रहण किया जाता था। भोजन करते समय हमारे शरीर में सबसे अधिक रासायनिक क्रियाएं होती हैं। इन परिस्थिति में शरीरिक ऊर्जा के संरक्षण का सबसे उत्तम उपाय है चौकियों पर बैठकर भोजन करना।
 —..........................................................

Friday, 6 September 2013

बेबी (मिल्क) पावडर

बेबी (मिल्क) पावडर

हमारे देश में एक अमेरिकी कंपनी है - नेस्ले , नेस्ले बेबी पावडर (डब्बे का दूध) बेचती है | यूरोप के देशों में बेबी पावडर बिकता नहीं, यूरोप के देशों में बेबी पावडर को बेबी किलर कहते हैं | मैंने यूरोप के कई देशों में देखा है, बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे रहते हैं और सरकार की तरफ से उन होर्डिंगों पर प्रचार किया जाता है कि "आप अपने बच्चे को बेबी पावडर मत खिलाईये" | क्यों ? क्योंकि इसमें जहर है, तो पुरे यूरोप में ये जो बेबी पावडर "बेबी किलर" कहा जाता है वही बेबी पावडर धड़ल्ले से भारत के बाजार में बिक रहा है और बहुत वर्षों तक इस देश में जो बेबी पावडर बिकता था, उसके डब्बे पर कुछ भी लिखा नहीं होता था, जब कुछ अच्छे लोगों ने इस मुद्दे को उठाया, हमारे जैसे विचार वाले कुछ डोक्टरों ने संसद पर दबाव बनाया तब भारत की सरकार ने सिर्फ इतना सा संसोधन कर दिया कि "कंपनियों को बेबी पावडर के डब्बे पर ये लिखना आवश्यक होगा कि माँ का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम है", बस बात ख़त्म | होता ये कि भारत सरकार इन डब्बे के दूध को भारत में प्रतिबंधित कर देती, लेकिन नहीं | और भारत की पढ़ी-लिखी माताओं की हालत भी कुछ वैसी ही है, जो जितनी ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं वो उतना ही ज्यादा बेबी पावडर पिलाती हैं अपने बच्चों को | कभी-कभी तो मुझे ये लगता है कि जैसे भारत में जब से बेबी पावडर आया है तभी से बच्चे जवान हो रहे हैं, बिना बेबी पावडर के तो लोग बड़े ही नहीं हुए होंगे इस देश में ? कुछ ऐसा ही माहौल बनाया गया है इस देश में पिछले कुछ वर्षों से, और विरोधाभास क्या है इस देश में कि बाजार में बेबी पावडर भी बिक रहा है और "माँ का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम है" इस विषय पर सेमिनार भी आयोजित किये जाते हैं, करोड़ो रूपये खर्च कर के | सीधा ये नहीं करते कि बेबी पावडर को प्रतिबंधित कर दे इस देश में | जिनको समझना चाहिए कि "माँ का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम है" वो सेमिनार में आते नहीं और जिनको ये समझ है वो कोई कैम्पेन चलाते नहीं, ये इस देश का दुर्भाग्य है |

जय हिन्द
राजीव दीक्षित

....................................

इजराइल का कुल क्षेत्रफल इतना है कि तीन इजराइल मिल कर भी हमारे उतर प्रदेश जितना नहीं हो सकते, इजराइलकी कुल जनसंख्या लगभग २५ --३० लाख है, चारो तरफ से कट्टर इस्लामिक मुस्लिम देशो से घिरा हुआ है। एक बार तो चार देशो ने मिलकर अकेले इजराइल पर हमला किया था।
अब जरा इजराइल की सेन्य और विदेश नित्ति भी जान लीजिये, इजराइल कभी किसी देश या संघटन को यह नहीं कहता कि हमारे देश में आंतकवादी घटनाये या हमला मतकीजिये बल्कि इजराइल कहता है अगर किसी ने हमारे देश के एक नागरिक को मारा तो हम उस देश में घुस कर के उसके १०० नागरिकों को मार देंगे,हाल ही में फिलिस्तीन ने यहगलती की तो इजराइल ने फिलिस्तीन के ५ स्कुलों पर बमबारी कर दी।
अगर आप इजराइल के दुश्मन होतो आपका इस दुनिया में कही भी जिन्दा रह पाना मुश्किल ही नहीं नामुनकिन है, इजराइल की ख़ुफ़िया एजेंसी"मोसाद " आपको और आपके परिवार को हर पल मरने के लिए मजबूर कर देगी और अंत में आपको और आपके परिवार कोआपके के ही घर में बम से उड़ा दिया जायेगा..
युद्ध में इजराइल का कोई मुकाबला नहीं है जैसे हमने बताया एक बार चार देश एक साथ मिलकर कोशिश कर चुके हैं लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी और बचा- कूचा विवादित क्षेत्र भी इजराइल ने हथिया लिया था।
हमें इजराइल बनने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति, संकल्प और नेर्तत्व करने की भारी क्षमता और बड़े फेसले लेने की ताकत चाहिए। और यही कारणहै की दुनियाभर के ज्यादातरमुसलमान इसराइल से नफरत करते हैं क्योंकि वह उनकी आतंकवादी हरकतों को बर्दाश्त ना करके हर बारी उनकी ईंट से ईंट बजा डालता है!!!!
................................................................
प्राथमिक पाठशाला की एक शिक्षिका ने अपने छात्रों को एक निबंध लिखने को कहा.
विषय था "भगवान से आप क्या बनने का वरदान मांगेंगे"

इस निबंध ने उस क्लास टीचर को इतना भावुक कर दिया कि रोते-रोते उस निबंध को लेकरवह घर आ गयी.

पति ने रोने का कारण पूछा तो उसने जवाब दिया इसे पढ़ें, यह मेरे छात्रों मेंसे एक ने यह निबंध लिखा है..

निबंध कुछ इस प्रकार था:-

हे भगवान, मुझे एक टीवी बना दो
क्योंकि तब मैं अपने परिवारमें ख़ास जगह ले पाऊं
और बिना रूकावट या सवालों के मुझे ध्यान से सुना व देखा जायेगा.

जब मुझे कुछ होगा तब टीवी खराब की खलबली पूरे परिवार में सबको होगी और मुझे जल्दसे जल्द सबठीक हालत में देखने के लिए लालायित रहेंगे.

वैसे मम्मी पापा के पास स्कूल और ऑफिस में बिलकुल टाइम नहीं है
लेकिन मैं जब अस्वस्थ्य रहूँगा तब मम्मी का चपरासी और पापा के ऑफिस का स्टाफ मुझे सुधरवाने के लिए दौड़ कर आएगा. ..

दादा का पापा के पास कई बार फोन चला जायेगा कि टीवी जल्दी सुधरवा दो
दादी का फेवरेट सीरियल आने वाला हे
मेरी दीदी भी मेरे साथ रहने के लिए हमेशा सबसे लडती रहेगी.

पापा जब भी ऑफिस से थक कर आएँगे मेरे साथ ही अपना समय गुजारेंगे.
मुझे लगता है कि परिवार का हर सदस्य कुछ न कुछ समय मेरे साथ अवश्य गुजारना चाहेगा

मैं सबकी आँखों में कभी ख़ुशी के तो कभी गम के आंसू देख पाऊंगा.

आज मैं "स्कूल का बच्चा" मशीन बन गया हूँ.
स्कूल में पढ़ाई घर में होमवर्क और ट्यूशन पे ट्यूशन
ना तो मैं खेल पाता हूँ न ही पिकनिक जा पाता हूँ

इसलिए भगवान मैं सिर्फ एक टीवी की तरह रहना चाहता हूँ,
कम से कम रोज़ मैं अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपना बेशकीमती समय तो गुजार पाऊंगा.

पति ने पूरा निबंध ध्यान से पढ़ा और अपनी राय जाहिर की.

हे भगवान ! कितने जल्लाद होंगे इस गरीब बच्चे के माता पिता !

पत्नी ने पति को करुण आँखों से देखा और कहा,......

यह निबंध हमारे बेटे ने लिखा है !!

.......................................................
कनाडा के प्राइम मिनिस्टर मि. पीअर ट्रुडो ने जब गीता पढ़ी तो वे दंग रहे गये। मि. पीअर. ट्रुडो ने कहाः

"मैंने बाइबिल पढ़ी, एंजिल पढ़ा, और भी कई धर्मग्रन्थ पढ़े। सब ग्रन्थ अपनी-अपनी जगह पर ठीक हैं लेकिन हिन्दुओं का यह श्रीमद् भगवद गीता रूपी ग्रन्थ तो अदभुत है ! इसमें किसी भी मत-मजहब, पंथ, संप्रदाय की निंदा स्तुति नहीं है बल्कि इसमें तो मनुष्यमात्र के विकास की बात है। शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और बुद्धि में समत्व योग का, ब्रह्मज्ञान का प्रकाश जगानेवाला ग्रन्थ भगवद् गीता है... गीता केवल हिन्दुओं का ही धर्मग्रन्थ नहीं है, मानवमात्र का धर्मग्रन्थ है। Geeta is not the Bible of Hindus, but it is the Bible of humanity."

..................................................................

विमान की शोध सबसे पहले आर्यों ने की थी

विमान की शोध सबसे पहले आर्यों ने की थी 

भारत के प्राचीन ग्रन्थों में आज से लगभग दस हजार वर्ष पूर्व विमानों तथा उन के युद्धों का विस्तरित वर्णन है। सैनिक क्षमताओं वाले विमानों के प्रयोग, विमानों की भिडन्त, तथा ऐक दूसरे विमान का अदृष्य होना और पीछा करना किसी आधुनिक वैज्ञिानिक उपन्यास का आभास देते हैं लेकिन वह कोरी कलपना नहीं यथार्थ है।

प्राचीन वामानों के प्रकार

प्राचीन विमानों की दो श्रेणिया इस प्रकार थीः-

मानव निर्मित विमान, जो आधुनिक विमानों की तरह पंखों के सहायता से उडान भरते थे।
आश्चर्य जनक विमान, जो मानव निर्मित नहीं थे किन्तु उन का आकार प्रकार आधुनिक ‘उडन तशतरियों’ के अनुरूप है।

विमान विकास के प्राचीन ग्रन्थ

भारतीय उल्लेख प्राचीन संस्कृत भाषा में सैंकडों की संख्या में उपलब्द्ध हैं, किन्तु खेद का विषय है कि उन्हें अभी तक किसी आधुनिक भाषा में अनुवादित ही नहीं किया गया। प्राचीन भारतीयों ने जिन विमानों का अविष्कार किया था उन्हों ने विमानों की संचलन प्रणाली तथा उन की देख भाल सम्बन्धी निर्देश भी संकलित किये थे, जो आज भी उपलब्द्ध हैं और उन में से कुछ का अंग्रेजी में अनुवाद भी किया जा चुका है। विमान विज्ञान विषय पर कुछ मुख्य प्राचीन ग्रन्थों का ब्योरा इस प्रकार हैः-

1. ऋगवेद- इस आदि ग्रन्थ में कम से कम 200 बार विमानों के बारे में उल्लेख है। उन में तिमंजिला, त्रिभुज आकार के, तथा तिपहिये विमानों का उल्लेख है जिन्हे अश्विनों (वैज्ञिानिकों) ने बनाया था। उन में साधारणत्या तीन यात्री जा सकते थे। विमानों के निर्माण के लिये स्वर्ण, रजत तथा लोह धातु का प्रयोग किया गया था तथा उन के दोनो ओर पंख होते थे। वेदों में विमानों के कई आकार-प्रकार उल्लेखित किये गये हैं। अहनिहोत्र विमान के दो ईंजन तथा हस्तः विमान (हाथी की शक्ल का विमान) में दो से अधिक ईंजन होते थे। एक अन्य विमान का रुप किंग-फिशर पक्षी के अनुरूप था। इसी प्रकार कई अन्य जीवों के रूप वाले विमान थे। इस में कोई सन्देह नहीं कि बीसवीं सदी की तरह पहले भी मानवों ने उड़ने की प्रेरणा पक्षियों से ही ली होगी। याता-यात के लिये ऋग वेद में जिन विमानों का उल्लेख है वह इस प्रकार है-

जल-यान – यह वायु तथा जल दोनो तलों में चल सकता था। (ऋग वेद 6.58.3)
कारा – यह भी वायु तथा जल दोनो तलों में चल सकता था। (ऋग वेद 9.14.1)
त्रिताला – इस विमान का आकार तिमंजिला था। (ऋग वेद 3.14.1)
त्रिचक्र रथ – यह तिपहिया विमान आकाश में उड सकता था। (ऋग वेद 4.36.1)
वायु रथ – रथ की शकल का यह विमान गैस अथवा वायु की शक्ति से चलता था। (ऋग वेद 5.41.6)
विद्युत रथ – इस प्रकार का रथ विमान विद्युत की शक्ति से चलता था। (ऋग वेद 3.14.1).

2. यजुर्वेद में भी ऐक अन्य विमान का तथा उन की संचलन प्रणाली उल्लेख है जिस का निर्माण जुडवा अशविन कुमारों ने किया था। इस विमान के प्रयोग से उन्हो मे राजा भुज्यु को समुद्र में डूबने से बचाया था।

3. विमानिका शास्त्र –1875 ईसवी में भारत के ऐक मन्दिर में विमानिका शास्त्र ग्रंथ की ऐक प्रति मिली थी। इस ग्रन्थ को ईसा से 400 वर्ष पूर्व का बताया जाता है तथा ऋषि भारदूाज रचित माना जाता है। इस का अनुवाद अंग्रेज़ी भाषा में हो चुका है। इसी ग्रंथ में पूर्व के 97 अन्य विमानाचार्यों का वर्णन है तथा 20 ऐसी कृतियों का वर्णन है जो विमानों के आकार प्रकार के बारे में विस्तरित जानकारी देते हैं। खेद का विषय है कि इन में से कई अमूल्य कृतियाँ अब लुप्त हो चुकी हैं। इन ग्रन्थों के विषय इस प्रकार थेः-

विमान के संचलन के बारे में जानकारी, उडान के समय सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी, तुफान तथा बिजली के आघात से विमान की सुरक्षा के उपाय, आवश्यक्ता पडने पर साधारण ईंधन के बदले सौर ऊर्जा पर विमान को चलाना आदि। इस से यह तथ्य भी स्पष्ट होता है कि इस विमान में ‘एन्टी ग्रेविटी’ क्षेत्र की यात्रा की क्षमता भी थी।

विमानिका शास्त्र में सौर ऊर्जा के माध्यम से विमान को उडाने के अतिरिक्त ऊर्जा को संचित रखने का विधान भी बताया गया है। ऐक विशेष प्रकार के शीशे की आठ नलियों में सौर ऊर्जा को एकत्रित किया जाता था जिस के विधान की पूरी जानकारी लिखित है किन्तु इस में से कई भाग अभी ठीक तरह से समझे नहीं गये हैं।
इस ग्रन्थ के आठ भाग हैं जिन में विस्तरित मानचित्रों से विमानों की बनावट के अतिरिक्त विमानों को अग्नि तथा टूटने से बचाव के तरीके भी लिखित हैं।

ग्रन्थ में 31 उपकरणों का वर्तान्त है तथा 16 धातुओं का उल्लेख है जो विमान निर्माण में प्रयोग की जाती हैं जो विमानों के निर्माण के लिये उपयुक्त मानी गयीं हैं क्यों कि वह सभी धातुयें गर्मी सहन करने की क्षमता रखती हैं और भार में हल्की हैं।

4. यन्त्र सर्वस्वः – यह ग्रन्थ भी ऋषि भारदूाजरचित है। इस के 40 भाग हैं जिन में से एक भाग ‘विमानिका प्रकरण’के आठ अध्याय, लगभग 100 विषय और 500 सूत्र हैं जिन में विमान विज्ञान का उल्लेख है। इस ग्रन्थ में ऋषि भारदूाजने विमानों को तीन श्रेऩियों में विभाजित किया हैः-

अन्तरदेशीय – जो ऐक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं।
अन्तरराष्ट्रीय – जो ऐक देश से दूसरे देश को जाते
अन्तीर्क्षय – जो ऐक ग्रह से दूसरे ग्रह तक जाते

इन में सें अति-उल्लेखलीय सैनिक विमान थे जिन की विशेषतायें विस्तार पूर्वक लिखी गयी हैं और वह अति-आधुनिक साईंस फिक्शन लेखक को भी आश्चर्य चकित कर सकती हैं। उदाहरणार्थ सैनिक विमानों की विशेषतायें इस प्रकार की थीं-

पूर्णत्या अटूट, अग्नि से पूर्णत्या सुरक्षित, तथा आवश्यक्ता पडने पर पलक झपकने मात्र समय के अन्दर ही ऐक दम से स्थिर हो जाने में सक्ष्म।
शत्रु से अदृष्य हो जाने की क्षमता।
शत्रुओं के विमानों में होने वाले वार्तालाप तथा अन्य ध्वनियों को सुनने में सक्ष्म। शत्रु के विमान के भीतर से आने वाली आवाजों को तथा वहाँ के दृष्यों को रिकार्ड कर लेने की क्षमता।

शत्रु के विमान की दिशा तथा दशा का अनुमान लगाना और उस पर निगरानी रखना।
शत्रु के विमान के चालकों तथा यात्रियों को दीर्घ काल के लिये स्तब्द्ध कर देने की क्षमता।
निजि रुकावटों तथा स्तब्द्धता की दशा से उबरने की क्षमता।
आवश्यक्ता पडने पर स्वयं को नष्ट कर सकने की क्षमता।
चालकों तथा यात्रियों में मौसमानुसार अपने आप को बदल लेने की क्षमता।
स्वचालित तापमान नियन्त्रण करने की क्षमता।
हल्के तथा उष्णता ग्रहण कर सकने वाले धातुओं से निर्मित तथा आपने आकार को छोटा बडा करने, तथा अपने चलने की आवाजों को पूर्णत्या नियन्त्रित कर सकने में सक्ष्म।

विचार करने योग्य तथ्य है कि इस प्रकार का विमान अमेरिका के अति आधुनिक स्टेल्थ फाईटर और उडन तशतरी का मिश्रण ही हो सकता है। ऋषि भारदूाजकोई आधुनिक ‘फिक्शन राईटर’ नहीं थे परन्तुऐसे विमान की परिकल्पना करना ही आधुनिक बुद्धिजीवियों को चकित कर सकता है कि भारत के ऋषियों ने इस प्रकार के वैज्ञिानक माडल का विचार कैसे किया। उन्हों ने अंतरीक्ष जगत और अति-आधुनिक विमानों के बारे में लिखा जब कि विश्व के अन्य देश साधारण खेती बाडी का ज्ञान भी पूर्णत्या हासिल नहीं कर पाये थे।

5. समरांगनः सुत्रधारा – य़ह ग्रन्थ विमानों तथा उन से सम्बन्धित सभी विषयों के बारे में जानकारी देता है।इस के 230 पद्य विमानों के निर्माण, उडान, गति, सामान्य तथा आकस्माक उतरान एवम पक्षियों की दुर्घटनाओं के बारे में भी उल्लेख करते हैं।

लगभग सभी वैदिक ग्रन्थों में विमानों की बनावट त्रिभुज आकार की दिखायी गयी है। किन्तु इन ग्रन्थों में दिया गया आकार प्रकार पूर्णत्या स्पष्ट और सूक्ष्म है। कठिनाई केवल धातुओं को पहचानने में आती है।

समरांगनः सुत्रधारा के आनुसार सर्व प्रथम पाँच प्रकार के विमानों का निर्माण ब्रह्मा, विष्णु, यम, कुबेर तथा इन्द्र के लिये किया गया था। पश्चात अतिरिक्त विमान बनाये गये। चार मुख्य श्रेणियों का ब्योरा इस प्रकार हैः-

रुकमा – रुकमानौकीले आकार के और स्वर्ण रंग के थे।
सुन्दरः –सुन्दर राकेट की शक्ल तथा रजत युक्त थे।
त्रिपुरः –त्रिपुर तीन तल वाले थे।
शकुनः – शकुनः का आकार पक्षी के जैसा था।

दस अध्याय संलगित विषयों पर लिखे गये हैं जैसे कि विमान चालकों का परिशिक्षण, उडान के मार्ग, विमानों के कल-पुरज़े, उपकरण, चालकों एवम यात्रियों के परिधान तथा लम्बी विमान यात्रा के समय भोजन किस प्रकार का होना चाहिये।

ग्रन्थ में धातुओं को साफ करने की विधि, उस के लिये प्रयोग करने वाले द्रव्य, अम्ल जैसे कि नींबु अथवा सेब या कोई अन्य रसायन, विमान में प्रयोग किये जाने वाले तेल तथा तापमान आदि के विषयों पर भी लिखा गया है।

सात प्रकार के ईजनों का वर्णन किया गया है तथा उन का किस विशिष्ट उद्देष्य के लिये प्रयोग करना चाहिये तथा कितनी ऊचाई पर उस का प्रयोग सफल और उत्तम होगा। सारांश यह कि प्रत्येक विषय पर तकनीकी और प्रयोगात्मक जानकारी उपलब्द्ध है। विमान आधुनिक हेलीकोपटरों की तरह सीधे ऊची उडान भरने तथा उतरने के लिये, आगे पीछ तथा तिरछा चलने में भी सक्ष्म बताये गये हैं

6. कथा सरित-सागर – यह ग्रन्थ उच्च कोटि के श्रमिकों का उल्लेख करता है जैसे कि काष्ठ का काम करने वाले जिन्हें राज्यधर और प्राणधर कहा जाता था। यह समुद्र पार करने के लिये भी रथों का निर्माण करते थे तथा एक सहस्त्र यात्रियों को ले कर उडने वालो विमानों को बना सकते थे। यह रथ-विमान मन की गति के समान चलते थे।

कोटिल्लय के अर्थ शास्त्र में अन्य कारीगरों के अतिरिक्त सोविकाओं का उल्लेख है जो विमानों को आकाश में उडाते थे । कोटिल्लय ने उन के लिये विशिष्ट शब्द आकाश युद्धिनाह का प्रयोग किया है जिस का अर्थ है आकाश में युद्ध करने वाला (फाईटर-पायलेट) आकाश रथ, चाहे वह किसी भी आकार के हों का उल्लेख सम्राट अशोक के आलेखों में भी किया गया है जो उस के काल 256-237 ईसा पूर्व में लगाये गये थे।

उपरोक्त तथ्यों को केवल कोरी कल्पना कह कर नकारा नहीं जा सकता क्यों कल्पना को भी आधार के लिये किसी ठोस धरातल की जरूरत होती है। क्या विश्व में अन्य किसी देश के साहित्य में इस विषयों पर प्राचीन ग्रंथ हैं ?
...............................................
sanskar
बचपन की बात है; एक दिन चाणक्य अपनी माँ के साथ आंगन में बैठे हुए थे तभी वहां एक सिद्ध महात्मा पधारे!
माँ ने उनकी काफी आवभगत की! जैसा कि होता है हर माँ के मन में अपने पुत्र के भविष्य को जानने की इच्छा होती है सो उसी इच्छा के वशीभूत होकर चाणक्य की माँ ने भी महात्मा से अपने बेटे का भविष्य जानना चाहा!
उन्होंने बालक की मुखा-कृति देख कर कहा -देवी तुम्हारे बेटे के सामने के दो दांत बाहर की ओर निकले हुए हैं ;यह राजयोग की निशानी है !यह बच्चा आगे चलकर इस देश का चक्रवर्ती सम्राट बनेगा और तुम्हारे साथ अपने कुल का नाम रोशन करेगा !महात्मा यह भविष्यवाणी करके चले गये !
इधर बालक चाणक्य क्या देखता है कि माँ के चेहरे पर गहरी उदासी छा गई है !बाल-सुलभ कौतूहल से चाणक्य ने माँ से पूछा -माँ तुम उदास क्यों हो ?माँ ने कहा -बेटा तुम बड़े होकर इस देश के चक्रवर्ती सम्राट बन जाओगे तो अपनी माँ को तो बिल्कुल ही भूल जाओगे !चाणक्य ने कुछ पल के लिये माँ के उदास चेहरे को निहारा फिर कोने में जाकर एक पत्थर उठाया और उससे अपने सामने के दोनों दांत तोड़ दिये !
हाथ में खून से सने हुए दांत ले जाकर चाणक्य ने माँ से कहा -माँ मेरे ये दो दांत ही तेरी उदासी का कारण हैं ना ;देख मैंने इन्हें तोड़ दिया है !इनके न रहने से अब मैं चक्रवर्ती सम्राट नहीं बन पाऊंगा और हमेशा तेरे पास रहूंगा !बेटे के मुंह से यह सुन माँ ने उसे सीने से लगा लिया !
यह बालक बड़ा होकर स्वयं तो सम्राट नहीं बना लेकिन उसने चंद्रगुप्त मौर्य को मौर्य वंश का पहला सम्राट बना कर भारतीय राजनीति की दिशा ही बदल दी !
.......................................

स्वामी नित्यानंद की फर्जी सेक्स सीडी अमेरिकी जाँच अधिकारी द्वारा भी नकली पाई गई...

दक्षिण भारत के कई हिस्से जो की इसाई मिशनरियों के लिए बड़े ही शानदार सफलता के केंद्र बने ,,,, वहा पर कई दशको के बाद एक ऐसा युवा संत आया जो की उनकी नीव हिल कर रख दी थी ,,,,,, उस संत का नाम है स्वामी नित्यानंद. 

,,,,,,,,और हम सभी अच्छी तरह से यह जानते हैं की स्वामी नित्यनन्द का कोई भी आज नाम ले ले बस सबके मन में एक ही विचार कौधता है \"अरे वह सेक्स सीडी वाला\".

जिस नित्यानंद को आज हिन्दू समाज स्वीकार करने तक को तैयार नहीं है उसने अपने जीवन का तीन दशक भी पूरा नहीं किया था तभी उसने लाखो ईसाइयों को उनके मूल हिन्दू धर्म में मिलकर उन्हें उतना ही राष्ट्रीय कर दिया जितना की उनके पूर्वज हुआ करते थे.

कई लाख लोगो को नित्यानंद ने अपने प्रवचन शक्ति के बल पर , अपने सहयोग शक्ति के बल पर इसाई बनकर अराष्ट्रीय होने से रोक लिया.,,,,,,,इसलिए सत्ताधीशो का ऐसे लोगो से डरना नितांत जरुरी ही था.

इन लोगो ने उस व्यक्ति के खिलाफ एक सेक्स सीडी जारी कराव दी और फिर उस सीडी को मीडिया ने बड़े मेहनत से अपने चैनलो पर दिखाया और प्रचारित किया और घोषणा भी कर दी की यह व्यक्ति चरित्रहीन है ,,,,,, पर जब विभिन्न ख्यातिप्राप्त प्रयोगशालाओ से यह बात निकल कर आई की वह सीडी नकली है और स्वामी नित्यानंद के बार बार मांग की कि सीडी कि सच्चाई लोगो को बतायी जाय और उसे सार्वजनिक किया जाय ,,,,,, पर न तो किसी मीडिया चैनल को यह फुर्सत है और नहीं किसी नेता को ,,,,,,,, ऊपर से कुछ समाचार पत्रों ने यह खबर जरुर प्रचारित कर दी कि नित्यानंद को अपनी गलती का भान हो गया है इसलिए वो पश्चाताप के लिए हठयोग कर रहे है और इस समाचार को इतने विश्वाश से लिखा गया था मानो उस पत्रकार के ही सलाह से स्वामी नित्यनन्द हठयोग के लिए बैठे थे..

डॉ. भूपेन्द्र —
_________________________________________

पहली link के अनुसार कर्नाटक के स्वामी नित्यानंद की फर्जी सेक्स सीडी अमेरिकी जाँच अधिकारी द्वारा भी नकली पाई गई... अमेरिकी लैब की जाँच में साबित हुआ है कि वीडियो में पाया गया व्यक्ति नित्यानंद नहीं है, तथा उस वीडियो में निरंतरता भी नहीं है (अर्थात छेड़छाड़ की गई है). फिर मामला कोर्ट में चला गया...
(यह खबर दिसंबर 2011 की है लेकिन अभी तक ईसाई funded media चुप है )

http://www.daijiworld.com/news/news_disp.asp?n_id=123627

2) इस दूसरी लिंक के अनुसार जिस अभिनेत्री (अर्थात रंजीता) की उस वीडियो में बदनामी की गई थी, उसे हाईकोर्ट से यह राहत मिली है कि कोर्ट ने स्टार टीवी और इसके उप चैनल (स्टार विजय )को नौ सितम्बर 203 तक अपने चैनल पर लगातार प्रति घंटे माफीनामा चलाने का आदेश दिया है... (यही चैनल नित्यानंद की सबसे ज्यादा बढ़चढ़कर बदनामी करने में लगा था).
(यह खबर 3 सितम्बर 2013 की है)

link पर click कर देखें !
http://www.daijiworld.com/news/news_disp.asp?n_id=186872

सनद रहे कि वह कथित सेक्स वीडियो स्वामी नित्यानंद के ड्रायवर भूतपूर्व ईसाई \"लेनिन करुप्पा\" ने बनाया था. 

........................................................
पुज्य स्वामी नित्यानंद की नकली सेक्स सीडी बनाकर उसे
असली बता उनकी इज्जत त्याग और सम्मान को तार तार करने
वाले मिडिया चैनल स्टार विजय को माननीय उच्च न्यायालय ने
आदेश दिया है की वह एक हफ्ते तक हर दो घंटे पर
माफीनामा लिखकर प्रसारित करे.
पर प्रश्न यह है की क्या यह दुष्कृत्य इतना छोटा है की केवल
माफी देकर इन बिकाऊ पत्रकारो को छोङ दिया जाय??
क्या इनकी असली जगह जेल नही होनी चाहिये??
क्या स्वयं को न्यायाधीश समझने वाले पत्रकार इस विषय
को जनता तक ले जाना पसंद करेंगे???

///////////////////////////////////////////////