Tuesday 20 June 2017

JEE में जशपुर का बजा डंका…

सेलेक्ट 54 में अकेले जशपुर से 21...!

 सूबे में जितने बच्चे IIT और NIT में सेलेक्ट हुए हैं…उनमें से 40 फीसदी बच्चे तो सिर्फ जशपुर के हैं…!
 सीएम हाउस में IIT..NIT का सम्मान करत वक्त मुख्यमंत्री खुद भी जशपुर की तारीफ करते नहीं थके। प्रदेशभर के 54 बच्चों में से 21 बच्चे जशपुर से हैं…जिनमें से 13 को IIT मिलना तय है…जो एक मिसाल है। मुख्यमंत्री बोले – वाकई में जशपुर में काफी प्रतिभा है…जशपुर से इस बार संकल्प संस्था से कुल 16 बच्चों ने.. प्रयास विद्यालय से 4 बच्चों ने और एकलव्य से 1 छात्र ने इस बार JEE क्लीयर किया है…जो पूरे जिले में सबसे ज्यादा हैं।
 कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर प्रियंका खुद भी मौजूद थी.. जिन्हें मुख्यमंत्री ने मंच पर सम्मानित किया। आदिम जाति कल्याण विभाग की सचिव रीना कंगाले भी मंच पर कलेक्टर प्रियंका के साथ पहुंची थी। बाद में  कलेक्टर प्रियंका ने भी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी।
 प्रियंका शुक्ला ने कहा कि – यूं तो संकल्प संस्था से कई रिजल्ट आये हैं.. लेकिन जेईई का रिजल्ट इस बार आया..जो बेहद खुशी की बात है। जशपुर से 21 बच्चों ने इस बार IIT और NIIT में अपना झंडा गाड़ा है। इनमें नितेश गुंजन पैकरा, दीपक कुमार, नेहा राज तिर्की, कुशलवती पैकरा, अमन टोप्पो, गुलशन पैकरा, अखिलेश तिर्की, अंजली भगत, अलोक रंजन, प्रीति पैकरा, नीलेश कुल्लू, तनूजा पैकरा, अनूप साय, अविनाश भगत, रविता टोप्पो, भवेंद्र कयता, विवेक कुमार, मोनू सिंह, नितेश भगत हैं |

No comments:

Post a Comment