Thursday 13 March 2014

बैलगाड़ी का विकल्प

^ नौगांवा जागीर के किसान अनिल गिरी गोस्वामी ने टू-व्हीलर के रेट में फोर व्हीलर बना दी। यह नैनो कार से भी छोटी है। मंगलवार को कालिका माता मंदिर परिसर में कलेक्टर राजीव दुबे ने सवारी की।

इनसे बना वाहन

राजदूत के चार पहिए, चेसिस, इंजिन, चार शॉकअप, पानी खींचने के काम में इस्तेमाल होने वाला 5.5 हॉर्स पावर का इंजन और मारुति वैन की स्टेयरिंग व सीट है।

खर्च - करीब 40 हजार रुपए।
ईंधन- पेट्रोल, डीजल या केरोसिन।
एवरेज- डीजल से 40, पेट्रोल से 22 व केरोसिन से 30 किमी प्रति लीटर।


रफ्तार- 50-60 किमी प्रति घंटा।
क्षमता- 7 क्विंटल।

बैलगाड़ी का विकल्प

घर की आटा चक्की की मरम्मत के दौरान अनिल की मशीनों के प्रति रुचि बढ़ी। उन्होंने प्याज रोपने व डोरा चलाने की मशीन बनाई। इसके बाद कबाड़ के दोपहिया वाहनों के उपयोग से चारपहिया वाहन बनाने की सूझी। यह बैलगाड़ी का विकल्प है। अब कई लोग कृषि कार्य के लिए ऐसा वाहन बनवाने आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment