Friday 30 September 2016

इस देश का राजा करते है 'मैकेनिक' का काम, शासन चलाते हैं स्काइप से

 किसी देश का राजा होना बड़े गर्व की बात है। क्या आपने कभी किसी ऐसे राजा का नाम सुना है जो 'डबल रोल' निभाता हो? किसी देश का राजा मजदूर की तरह काम करता हो और देश का शासन भी संभालता हो। अगर नहीं सुना है तो आज हम आपको एक ऐसे ही 67 साल के अफ्रीकन राजा के बारे में बता रहे हैं जो राज चलाने के साथ ही कार मैकेनिक का काम भी करते है।

इस राजा का नाम सीफस बंसाह है। पदवी के साथ उनका पूरा नाम किंग टोगबे न्गोरयिफिआ सीफस बंसाह
है। सीफस बंसाह शायद दुनिया के एकमात्र ऐसे राजा हैं जो कार मेकैनिक भी हैं। ये अफ्रीकन देश घाना और टोगो के 20 लाख लोगों के राजा हैं। इनकी उम्र 67 वर्ष है। सीफस बंसाह स्काइप के जरिए अपना शासन चलाते हैं। उन्हें टोगो में 'सुपीरियर एंड स्पिरिचुएल चीफ आफ इवे पीपुल' कहा जाता है। रिपोर्ट् के मुताबिक, सीफस बंसाह जर्मनी में कार मैकेनिक का काम करते हैं।

जानकारी के अनुसार, राजा नियुक्त होने से पहले 1970 में वो जर्मीन चले गए थे। उनका जन्म घाना में ही हुआ था। उनका शासन पूर्वात्तर घाना के टोगो बॉर्डर के पास है। यहां 3 लाख लोग रहते हैं। सीफस बंसाह साल 2000 में जर्मनी की गैब्रियल से शादी की और उनके कार्ली और कथरीना नाम के दो बच्चे हैं। सीफस के दादा ने उन्हें मैकेनिक की ट्रेनिंग के लिए जर्मनी भेजा था। वे स्काइप से लोगों पर शासन करते हैं और साल में 8 बार घाना जाते हैं।

आपको बता दें मिली जानकारी के अनुसार, 1987 तक वे वहां शांतिपूर्ण जीवन जी रहे थे, तभी उन्हें एक फैक्स मिला, जिसने उनकी लाइफ बदल दी। उनके दादा और होहोई के राजा का निधन हो गया था। उनके पिता और बड़े भाई राजा पद के अयोग्य थे क्योंकि वे लेफ्टहैंडर थे, जिसे इबे के लोग अच्छा नहीं मानते हैं। इसके बाद सीफास को उनके दादा का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया।

दोहरा जीवन जी रहे इस किंग के बारे में दुनिया को बताने के लिए जर्मन फोटोग्राफर क्रिस्टीना ज़ायबिक ने उनके साथ एक पूरा दिन गुज़ारा और उनकी रूटीन लाइफ को कैमरे में कैद किया। बंसाह ने क्रिस्टीना को घाना आने का न्योता भी दिया है, ताकि वे कैसे राजा हैं और उनकी प्रजा उन पर कितना भरोसा करती है, ये देख सकें। क्रिस्टीना इसी साल सितंबर में घाना जा भी रही हैं।

No comments:

Post a Comment