Thursday 24 July 2014

बहानो की अर्थी या सफलता का जनाजा


1 - मुझे उचित शिक्षा लेने का
अवसर नही मिला |
उचित शिक्षा का अवसर 
फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड
को भी नही मिला |
2- बचपन मे ही मेरे पिता का
देहाँत हो गया था |
प्रख्यात संगीतकार ए.आर.रहमान
के पिता का भी देहांत बचपन मे
हो गया था |
3 - मै अत्यंत गरीब घर से हू |
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी
गरीब घर से थे |
4- बचपन से ही अस्वस्थ था |
आँस्कर विजेता अभिनेत्री
मरली मेटलिन भी बचपन से
बहरी व अस्वस्थ थी |
5 -मैने साइकिल पर घूमकर
आधी जिंदगी गुजारी है ।
निरमा के करसन भाई पटेल ने
भी साइकिल पर निरमा बेचकर
आधी जिन्दगी गुजारी |
6- एक दुर्घटना मे अपाहिज
होने के बाद मेरी हिम्मत
चली गयी |
प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के
पैर नकली है |
7 - मुझे बचपन से मंद बुद्धि
कहा जाता है |
थामस अल्वा एडीसन को भी
बचपन से मंदबुद्धि कहा जाता था |
8 - मै इतनी बार हार चूका अब
हिम्मत नही |
अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव
हारने के बाद राष्ट्रपति बने |
9 - मुझे बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पङी |
लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार की जिम्मेदारी
उठानी पङी थी |
10 - मेरी लंबाई बहुत कम है | सचिन तेंदुलकर की भी लंबाई
कम है |
11 - मै एक छोटी सी नौकरी
करता हू इससे क्या होगा |
धीरु अंबानी भी छोटी नौकरी
करते थे ।
12 - मेरी कम्पनी एक बार दिवालिया
हो चुकी है ,अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा |
दुनिया की सबसे बङी शीतल पेय निर्माता पेप्सी कोला भी
दो बार दिवालिया हो चुकी है |
13 - मेरा दो बार नर्वस ब्रेकडाउन हो चुका है ,
अब क्या कर पाऊगा ?
डिज्नीलैंड बनाने के पहले
वाल्ट डिज्नी का तीन बार
नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था |
14 - मेरी उम्र बहुत ज्यादा है |
विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड के
मालिक ने 60 साल की उम्र मे
पहला रेस्तरा खोला था |
15 -मेरे पास बहुमूल्य आइडिया
है पर लोग अस्वीकार कर देते है | जेराँक्स फोटो कापी मशीन के
आइडिये को भी ढेरो कंपनियो ने अस्वीकार किया था पर आज
परिणाम सामने है |
16 - मेरे पास धन नही |
इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन
नारायणमूर्ति के पास भी धन
नही था उन्हे अपनी पत्नी के
गहने बेचने पङे |
17 - मुझे ढेरो बिमारिया है |
वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख भी अनेको बीमारियो मे थे |
राष्ट्रपति रुजवेल्ट के दोनो पैर
काम नही करते थे .......
कुछ लोग कहेगे कि यह जरुरी नही
कि जो प्रतिभा इन महानायको मे
थी , वह हम मे भी हो ________ सहमत हू मै लेकिन यह भी जरुरी नही कि जो प्रतिभा आपके अंदर है
वह इन महानायको मे भी हो |||||||
सार यह है कि
"" आज आप जहा भी है या कल जहाँ भी होगे इसके लिए आप
किसी और को जिम्मेदार नही
ठहरा सकते , इसलिए
आज चुनाव करिये
" सफलता और सपने चाहिए या खोखले बहाने .......?

No comments:

Post a Comment