Friday 23 January 2015

जनगणना 2011 : मुस्लिमों की आबादी 24 फीसद बढ़ी, लेकिन...
Publish Date:Thu, 22 Jan 2015 08:52 AM (IST) | Updated Date:Thu, 22 Jan 2015 08:57 AM (IST) 
जनगणना 2011 : मुस्लिमों की आबादी 24 फीसद बढ़ी, लेकिन...
नई दिल्ली। देश में मुस्लिमों की जनसंख्या दर घटी है। जल्द ही जारी किए जाने वाले जनसंख्या के आकंड़ों के हवाले से एक अंग्रेजी अखबार ने खबर प्रकाशित की है कि 2001 से 2011 के बीच मुस्लिम आबादी में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि जनसंख्या बढ़ने का यह आकंड़ा बीते दशक से कम है।
1991 से 2001 की बीच मुस्लिम आबादी 29 फीसदी बढ़ी थी। देश में आबादी बढ़ने का राष्ट्रीय औसत 18 फीसद है। खबर के मुताबिक, बीते दस सालों में देश की आबादी में मुसलमानों का हिस्सा 13.4 से बढ़कर 14.2 फीसदी हो गया है।
धर्म आधारित जनसंख्या के ये आंकड़े पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने बीते साल मार्च में जुटाए थे, लेकिन राजनीतिक नुकसान की आशंका में जारी नहीं किए थे।
खास बातें जनगणना के ताजा आंकड़ों की
- मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा असम में बढ़ी है। 2001 में प्रदेश की कुल आबादी में इनका हिस्सा 30.9 फीसदी था, जो अब बढ़कर 34.2 फीसदी हो गया है। इसे गैरकानूनी रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की समस्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
- बांग्लादेशियों की घुसपैठ से जूझे रहे पश्चिम बंगाल का भी यही हाल है। वहां 2001 में 25.2 फीसदी मुस्लिम थे, जो अब बढ़कर 27 फीसद हो गए हैं। यह आंकड़ा भी आबादी बढ़ने के राष्ट्रीय औसत के काफी ज्यादा है।
उत्तराखंड में भी मुस्लिम आबादी बढ़ी है। प्रदेश की आबादी में अब मुसलमानों का हिस्सा 11.9 फीसदी से बढ़कर 13.9 फीसदी हो गया है।
- इनके अलावा केरल (24.7% से 26.6%), गोवा (6.8% से 8.4%), जम्मू-कश्मीर (67% से 68.3%), हरियाणा (5.8% से 7%) और दिल्ली (11.7% से 12.9%) में भी मुस्लिम आबादी बढ़ी है।
- रोचक बात यह है कि मणिपुर अकेला ऐसा राज्य रहा, जहां यह आबादी घटी है।

No comments:

Post a Comment