Monday 31 October 2016

गिरफ्तारी के डर से पिता के जनाजे को कंधा देने नहीं पहुंचा जाकिर नाइक!

मुंबई। विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के पिता डॉक्टर अब्दुल करीम नाइक (88) का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। लेकिन मलेशिया में बताए जा रहे जाकिर नाइक पिता के जनाजे में शामिल नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि जाकिर नाइक गिरफ्तारी के डर से पिता के जनाजे को कंधा नहीं देने आए। 88 साल के अब्दुल पेशे से फिजीशियन और शिक्षाविद् थे जाकिर नाइक के पिता बॉम्बे साइकेट्रिक सोसाइटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। जाकिर नाइक के खिलाफ किसी मामले में नई एफआईआर तो दर्ज नहीं की गई है लेकिन केंद्र सरकार उनके एनजीओ इस्लामिक रिचर्स फाउंडेशन को ‘गैरकानूनी संस्था’ घोषित करने की तैयारी कर रही है। इसे ‘गैरकानूनी गतिविधियां निरोधक (निरोधक) एक्ट’ के तहत गैरकानूनी घोषित किया जा सकता है।

जाकिर की ओर से अपने पिता के अंतिम-संस्कार में शरीक न होने के बारे में पूछे जाने पर उनके करीबी ने बताया, ‘वह शरीक हो पाने में सक्षम नहीं थे। यह सबकुछ अचानक हुआ जिससे कि इतना जल्दी उनका यहां पहुंचना संभव नहीं था। वह जल्द ही यहां आकर अपने पिता को श्रद्धांजलि देंगे।

No comments:

Post a Comment