Friday 28 November 2014

sanskar----

दुनिया की पहली तस्वीर के बारे में जबरदस्त जानकारी :
1. फोटोग्राफी के इतिहास में यह पहला फोटो है, जिसमें इंसान ने इंसान को दिखाया है।
2. यह पेरिस की सड़क का फोटो है, जिसे 1838 में फ्रांसीसी आर्टिस्ट एवं फोटोग्राफर लुईस देगुरे ने क्लिक किया था।
3. फोटो को एक्सपोजर में सात मिनट लगे थे।
4. काफी दूर से लिए गए इस फोटो में उन्होंने 'सुनसान' सड़क पर जूता पॉलिश करवाते व्यक्ति को दिखाया है।
5. देगुरे ने बताया था कि वहां घोड़ागाड़ी और पैदल चलने वाले कई लोग थे। उनकी गति ज्यादा होने के कारण फोटो में कोई दिखाई नहीं दिया। देगुरे का कैमरा पॉलिश कराने वाले की ओर था।
6. फोटो की ज्यादा डिटेलिंग में शू पॉलिश करने वाले के पास एक घोड़ागाड़ी दिख रही है, जिसमें दो महिलाएं हैं। इसके अलावा इमारत की दूसरी मंजिल की खिड़की में बच्चा दिखाई दे रहा है।
7. यह उस फोटो के करीब है, जिसे इतिहास का पहला फोटो (1826-27) माना जाता है। उसे जोसेफ नाइसफोर ने खींचा था। वे देगुरे के सहयोगियों में से एक थे।

No comments:

Post a Comment