Thursday 18 August 2016

‘जादूई बाबा’ डॉ सबेस्टियन मार्टिन का निधन चगियाई सभा में लोगो को उल्लू बनाने वाला डाक्टर बिमारी से भरा

 जादू से लोगों को ठीक करने वाला अपने इलाज के लिए गया हॉस्पिटल...

जादूई बाबा के नाम से दुनिया भर में मशहूर डॉ सबेस्टियन मार्टिन का बुधवार (17 अगस्त) को मुंबई के पास वासी में निधन हो गया।

जादूई बाबा के नाम से दुनिया भर में मशहूर डॉ सबेस्टियन मार्टिन का बुधवार (17 अगस्त) को मुंबई के पास वासी में निधन हो गया। मार्टिन निर्मल बाबा की तरह टीवी शो करके मशहूर हुआ था। वह अपने दरबार में आने वाले सभी लोगों को बीमारियों से छुटकारा दिलवाने का दावा किया करता था। वह भी जादूई तरीके से बिना किसी दवाई के। लेकिन फरवरी 2016 में उस वक्त सनसनी मच गई थी जब एक निजी टीवी चैनल ने खुलासा किया था कि दुनिया को चमत्कार से ठीक करने वाला बाबा अपने इलाज के लिए हॉस्पिटल गया है। माना जा रहा है कि मार्टिन तब से ही बीमार था और अब उसकी मौत हो गई। फरवीर में वह ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। उसे अल्सर और किडनी की बीमारी थी।
मार्टिन हीलिंग प्रक्रिया के द्वारा लोगों को ठीक करने का दावा करता था। यह हीलिंग प्रक्रिया काफी लंबे वक्त से चलन में है। इसे ‘चंगा’ करने की प्रक्रिया भी कहते हैं। मार्टिन चिल्लाकर लोगों का इलाज किया करता था। लोगों ने उसपर हिप्नोटाइज करके इलाज करने के आरोप भी लगाए थे। मार्टिन पर उसके कई भक्तों ने आरोप भी लगाए थे। उनका कहना था कि मार्टिन की प्रार्थना सभा में जाने के बावजूद उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ है। पुलिस ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज कर रखा था। मार्टिन पुलिस से छिपकर घूमता था।

No comments:

Post a Comment