Thursday 26 June 2014

(1.) सबसे तेज तन्त्रिका आवेग 532 किमी. प्रति घण्टा होती है।
(2.) मनुष्य के फेफडे का आन्तरिक क्षेत्रफल 93 वर्ग मीटर होता है, जो सम्पूर्ण शरीर के बाह्य क्षेत्रफल का 40 गुणा होता है।
(3.) हड्डियाँ क्रंकीट जैसी मजबूत और ग्रेनाइट जैसी कठोर होती है।
(4.) शरीर के भीतर प्रति सेकेण्ड लगभग 150 लाख कोशिकाएँ नष्ट होती हैं।
(5.) गुर्दे का भार लगभग 150 ग्राम होता है।
(6.) एक बार साँस अन्दर लेने में सामान्य वयस्क लगभग 500 मि.लि. हवा अन्दर ले जाता है।
(7.) हृदय की रक्त पम्प करने की क्षमता 4.5 लीटर प्रति मिनट होती है।
(8.) छोटी आँत लगभग 7 मीटर लम्बी होती है और उसका व्यास 2.5 से.मी. होता है।
(9.) शरीर के भीतर रक्त-परिभ्रमण में लगभग 23 सेकेण्ड का समय लगता है।
(10.) मनुष्य के शरीर में लगभग 50 लाख बाल होते हैं।

No comments:

Post a Comment