Thursday 5 May 2016

हिंदुस्तान सुसंस्कृत और संपन्न देश रहा है। आज हम आपको बता रहे हैं राजस्थान, भरतपुर के राजा रणजीत सिंह के अजेय दुर्ग के बारे में...
 राजस्थान का इतिहास गौरवशाली है। यहां के राजाओं ने अपनी रियासत के लिए जान की परवाह तक नहीं की। राजाओं ने मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। यहां की ऎसी ही एक रियासत थी भरतपुर। भरतपुर को राजस्थान का पूर्व सिंह द्वार भी कहा जाता है। यहीं स्थित है ये किला, जिसे अजेय दुर्ग लोहागढ़ कहा जाता है। इस किले पर न तो अंग्रेज फतह कर पाए थे और न ही मुगल। इस किले पर 13 युद्धों के दौरान दागे गए गोलों का भी कोई असर नहीं हुआ था। तोप के गोले किले की दीवार में धंस जाते थे। यहां जाट राजाओं की हुकूमत थी, जो अपनी दृढ़ता के लिए जाने जाते थे।

फाइल फोटो- अजेय दुर्ग लोहागढ़।

No comments:

Post a Comment