Wednesday 27 January 2016

भ्रष्टाचार खत्म करने में भारत ने चीन को पछाड़ा
भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर भारत की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने भ्रष्टाचार पर करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2015 जारी किया है। इस सूची में शामिल 168 देशों में भारत को 76वां स्थान दिया गया है। बीते साल इसी सूची में भारत 85वें पायदान पर था। सूची में डेनमार्क पहले स्थान पर बना हुआ है। करप्शन परसेप्शन्स इंडेक्स (सीपीआई) 2015 में भारत का स्कोर पिछले साल की तरह ही 38 बना हुआ है।
सूची में डेनमार्क पहले स्थान पर बना हुआ है। करप्शन परसेप्शन्स इंडेक्स (सीपीआई) 2015 में भारत का स्कोर पिछले साल की तरह ही 38 बना हुआ है। सीपीआई में 0 से लेकर 100 तक अंक होते हैं। जिस देश को जितने ज्यादा अंक दिए जाते हैं, उस देश में उतना कम भ्रष्टाचार होता है।
यहां बढ़ रहा है भ्रष्टाचार
पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल बीते सालों की तुलना में थोड़ा सुधार देखा गया है। नॉर्थ कोरिया और सोमालिया इस सूची में सबसे निचले स्थान पर हैं, दोनों देशों के आठ अंक है।

No comments:

Post a Comment