Thursday 25 February 2016

केंद्र सरकार को गिराने की 

रची जा रही साजिश


0
888
वाराणसी. विख्यात गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज ने समूचे विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया है। पत्रिका से खास बातचीत में कहा समूचा विपक्ष मोदी सरकार को गिराने का षडयंत्र रच रहा है, इसमें कुछ साहित्यकार भी शामिल हैं। विपक्ष अपने अभियान के तहत छात्रों को गुमराह कर रहा। जेएनयू प्रकरण इसी का हिस्सा है। 

प्रमुख गीतकार ने कहा, जेएनयू में देश को बांटने का प्रयास हो रहा। देश को टुकड़े टुकड़े करने की कोशिश की जा रही, ऐसा विश्वविद्यालय जहां हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते हैं। उन्होंने खारिज किया कि जेएनयू के वीडियो से छेडछाड हुई। नीरज ने कांग्रेस पर देश को अस्थिर करने का आऱोप लगाया। कहा, लोकसभा को न चलने देना क्या वाजिब है।

No comments:

Post a Comment