Friday 15 July 2016

गुजरात की जामी मस्जिद, असल में एक मन्दिर...

मूल नाम : शकुनिका \ शकुनि विहार ,स्थान :  खंभात, जिला – आणंद, गुजरात
इस्लामी अत्याचारों के बाद परिवर्तित नाम : जामी मस्जिद...
खंभात (गुजरात) की जामी मस्जिद मूलतः एक जैन मंदिर है। राजकुमारी सुदर्शना ने जिसे बनवाया था। ईसवी सन् १२९६ – १३१५ में आक्रान्ता अल्लाउद्दीन खिलज़ी ने गुजरात पर चढ़ाई की। उसने अपने इस्लामी धार्मिक आदेश का पालन करते हुए इस सुन्दर शकुनि विहार को तहस-नहस कर डाला और फिर उसे बलात् मस्जिद में परिवर्तित कर दिया।
मस्जिद (?) के अंदरूनी भाग में हिन्दू शैली की तोरण कला कृतियाँ उकेरी हुई हैं। मुख्य देवालय या गर्भगृह की छत को १०० स्तंभों ने थाम रखा है, जो कि इसके हिन्दू मंदिर होने की गवाही देते हैं। यहाँ किसी मीनार नुमा बनावट का न होना भी इसके मस्जिद होने पर सवाल खड़ा करता है।
मस्जिद (?) के स्तंभों पर स्पष्ट दिखने वाली ‘कलश’ की खंडित आकृतियाँ अंकित हैं। जो इस शानदार मंदिर के बलात् मस्जिद में बदल दिए जाने के साक्ष्य हैं।
मुसलमानों को इस बात को समझना होगा कि कैसे उनके हिन्दू पूर्वजों (काफिरों) को और उनकी सांस्कृतिक धरोहरों को जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया गया है। सांस्कृतिक धरोहर को वापस पाने की इस मुहीम में उन्हें हिन्दुओं के साथ आकर इसे और गति प्रदान करनी चाहिए।   

No comments:

Post a Comment