Thursday 15 September 2016

फ्रांस में सांस्कृतिक महोत्सव 'नमस्ते फ्रांस' ...

फ्रांस में  भारत का सांस्कृतिक महोत्सव 'नमस्ते फ्रांस' ढाई महीने चलेगा जिसमें भारतीय पारंपरिक कला, संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य, सिनेमा और फैशन की झलक देखने को मिलेगी। यह महोत्सव 15 सितंबर से 30 नवंबर के बीच फ्रास के कई शहरों में आयोजित होगा। यह गुआदेलोप, मार्टिनीक, सेंट मार्टिन जैसे फ्रांस के बाहरी क्षेत्रों में भी आयोजित किया जाएगा।
भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जीग्लेर ने कहा कि संस्कृति आतंकवाद से लडऩे के लिए संभवत सबसे प्रभावशाली हथियार है। 'नमस्ते फ्रांस' हमारे सांस्कृतिक विनिमय के महत्व को बढ़ाने का शानदार अवसर है। संस्कृति, फैशन और कला फ्रांस और भारत दोनों की छवि से मजबूती से संबंधित है।

No comments:

Post a Comment