Thursday 8 March 2018

एक बिना धर्म वाला देश भी है?
विश्व के सबसे बड़े पांच धर्म हैं हिंदूत्व, ईसाइयत, इस्लाम, बुद्धिज़्म और जुडिस्म (यहूदी)। इन सभी धर्मो को अधिकारिक रूप से मानने वाला कोई ना कोई देश अवश्य है।  इन देशों ने अपने संविधान में अपना एक राष्ट्रीयधर्म (state religion) माना है। जैसे कि:-
ईसाइयत:
इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, जर्मनी, डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे, फ़िनलैंड, सायप्रस, ग्रीस, अर्जेंटीना, बोलीविया, कोस्टा रिका, अल साल्वाडोर, माल्टा, मोनाको, स्लोवाकिया, स्विट्ज़रलैंड और वैटिकन सिटी ने ईसाइयत को अपने राष्ट्रियधर्म के रूप में संविधान में जगह दी है।
इस्लाम:
अफगानिस्तान, अल्जीरिया, बहरीन, बांग्लादेश, ब्रूनेई, कोमोरोस, मिस्र, ईरान, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लीबिया, मलेशिया, मालदीव्स, मोरक्को, ओमान, पाकिस्तान, क़तर, सऊदी अरबिया, सोमालिया, तुनिशिया, UAE और यमन आदि देशों ने राष्ट्रियधर्म के रूप में इस्लाम को अपनाया।
बौद्ध
भूटान, कंबोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड आदि देशों ने खुल कर बोद्ध धर्म को अपने संविधान में अपना पथप्रदर्शक माना।
जुडिस्म (यहूदी धर्म)
इसराइल देश विश्वभर से विस्थापित हो रहे अंसख्य यहूदियों के लिए एकमात्र शरणस्थली बना और फिर इसराइल ने अपने संविधान में भी अपने धर्म को जगह दी।
हिन्दू
निल बटे सन्नाटा...पुरे विश्व में एक भी हिन्दु देश नहीं है (अधिकारिक रूप से)। हिन्दू एक देशरहित धर्म है (Hinduism is a stateless religion)। आखिरी हिन्दू देश नेपाल था जो की अंततः 2006 में माओ के बलि चढ़ा दिया गया।
यदि पुरे विश्व में कहीं कोई इसाई प्रताड़ित होता है तो इंग्लैंड उसकी मदद को आता है। यदि कोई मुस्लमान प्रताड़ित होता है तो UAE आवाज उठाता है। और यदि कहीं किसी यहूदी पर अत्याचार होता है तो इसराइल बीच में आता है। लेकिन आप कहीं भी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी हिन्दू को प्रताड़ित कर सकते हैं। कोई कुछ नहीं कहेगा।

No comments:

Post a Comment