Monday 22 February 2016


इंटरनेट पर अंग्रेजी के मुकाबले में 5 गुना ज्यादा बढ़ी हिंदी : रिपोर्ट
नई दिल्ली. इंटरनेट की दुनिया में हिंदी तेजी से जगह बना रही है। एक साल में इंटरनेट पर हिंदी कंटेंट 94% जबकि अंग्रेजी कंटेंट सिर्फ 19% बढ़ा है। हालांकि इंटरनेट पर 56% कंटेंट अंग्रेजी में जबकि हिंदी कंटेंट 1% से भी कम है। यह जानकारी इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सामने आई है।
hindi1_1455933590
और क्या कहती है रिपोर्ट…
– रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर लोकल लैंग्वेज में कंटेंट बढ़ने से मौजूदा इंटरनेट यूजर बेस में 39% बढ़ोतरी हो सकती है।
– शहर में इंटरनेट यूजर बेस सिर्फ 16% जबकि गांवों में इसमें 75% बढ़ोतरी की उम्मीद है।
– मोबाइल, लैपटॉप, इंटरनेट डिवाइस, टीवी बनाने वाली सभी बड़ी कंपनियां अब भारतीय भाषाओं को ध्यान में रखकर अपने प्रोडक्ट बनाने लगी है।
– मोबाइल कंपनियाें में ज्यादा से ज्यादा भारतीय भाषाओं में हैंडसेट्स बनाने की होड़ है। जिससे वे देश में ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच बना सके।
गूगल, फेसबुक का भी भाषाओं पर फोकस
देश में बढ़ते इंटरनेट यूजर्स को देखते हुए गूगल और फेसबुक जैसे दिग्गजों का फोकस अब भारतीय भाषाओं पर है। विकिपीडिया पर भी भारतीय भाषाओं में कंटेंट अवेलेबल है।
hindi2_1455933590

No comments:

Post a Comment