Monday 13 February 2017

मध्यप्रदेश में पढ़ाया जाएगा आद्य शंकराचार्य जी का जीवन दर्शन, बनेगी विशाल प्रतिमा
मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार अब बच्चों को जगदगुरु आद्य शंकराचार्य जी का जीवन और दर्शन पढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। CM शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि, शंकराचार्य के जीवन दर्शन पर आधारित एक पाठ विद्यालयों के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। इसके अलावा सरकार वेदांत संस्थान की स्थापना भी करेगी।
आप को बता दे कि, CM शिवराज अपनी नर्मदा सेवा यात्रा के तहत गुरुवार को ओंकारेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल हुये। और कार्यक्रम में ही उन्होंने यह घोषणा भी की, ओंकारेश्वर में आद्य शंकराचार्य की एक बड़ी प्रतिमा लगायी जायेगी। इस प्रतिमा के लिये गुजरात में लग रही सरदार पटेल की प्रतिमा की तरह प्रदेश के हर घर से पीतल, लोहा तथा अन्य धातुएं मांगी जायेंगी। धातु संग्रह का काम नर्मदा सेवा यात्रा के साथ ही चलेगा। 
ज्ञात हो कि, आद्य शंकराचार्य ने ओंकारेश्वर में ही दीक्षा प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक संगोष्ठी को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में संघ के सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी भी मौजूद थे। राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक साधु-संत भी मौ

No comments:

Post a Comment