Wednesday 29 November 2017

विहिंप उडुपी धर्म संसद का ३ रा दिन २६ नवंबर २०१७: प्रचंड जनसभा ! कर्नाटक से और आस पास से १,५०,००० हिन्दू उडुपी में आएँ पूजनीय संतों को और विहिंप को सुनने दूर दूर से आएँ। उत्साहभरा प्रतिसाद मिला। उडुपी, मंगलुरु और कर्नाटक के सभी क्षेत्रों के विहिंप कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से इतनी बढ़िया जनसभा करवायी , अचूक आयोजन किया! बढ़िया! 
भारत भर के २५०० संतों को उडुपी लाने में विहिंप के सभी राज्यों के कार्यकर्ता लगें। धन्य हो सभी कार्यकर्ता और जनसभा में आएँ सभी हिन्दुओं को भी धन्यवाद ! उडुपी की यह ३ दिन चली विहिंप की धर्म संसद भारत के और हिन्दुओं के इतिहास में सुवर्णाक्षरों में लिखी जाएगी और इस धर्म संसद में किएँ गएँ निर्णय देश को फिर से खोया हुआ सुवर्णयुग लौटा देगा ऐसा दृढ़ विश्वास है। 
सभी राजनीतिक लोगों और पक्षों को चेतावनी: विहिंप के लाखों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से उडुपी में हिन्दुओं की प्रचंड जनसभा हुयी, हजारों युवा भगवे झंडे श्रद्धा से लहराते बाइक्स पर अनेकों स्थानों से आएँ। इनमें से किसी भी फोटो, न्यूज़, वीडियो का उपयोग अपने राजनीतिक प्रचार के लिए ना करें। बहुत कर लिया हिन्दुओं का उपयोग, अब समय आया है कि हिन्दू जागें और सभी से अपने अधिकार मांगें।

No comments:

Post a Comment