Sunday 18 December 2016

उत्तर प्रदेश में फहराया पाकिस्तान का झंडा, 60 लोगों पर केस दर्ज...

उत्तर प्रदेश के बदायूं में कुछ लोग एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान का झंडा लेकर घूम रहे थे। 12 दिसंबर को मामला सामने आया था जिसकी वजह से वहां सांप्रदायिक तनाव भी है। गुरुवार को एक वीडियो के आधार पर 60 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया। वह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था।
 शुक्रवार को मामले को शांत करने के लिए वहां के थाने में एक मीटिंग भी की गई थी। इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो में 14 साल का एक लड़का सबसे पहले उस झंडे के साथ देखा गया। फिर उससे ही बाकी लोगों ने वह झंडा लिया। एसएचओ ने कहा, ‘लड़के की पहचान हो गई है। वह वहीं के एक दर्जी का लड़का है।
 मामले की जांच फिलहाल चल रही है। पुलिस वीडियो की जांच करके बाकी लोगों को पहचानने की कोशिश कर रही है जिन्होंने झंडा लिया था। एसएचओ ने आगे बताया कि मीटिंग के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने माफी मांग ली है। 
फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 295-A (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान, किसी भी वर्ग के धार्मिक भावनाओं का अनादर करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment