Wednesday 15 June 2016


यहां पर पिछले 100 सालों से हो रही है मछलियों की बारिश ...              

  हमारी पृथ्वी पर कई ऐसी जगह हैं जहां पर कुछ इस प्रकार की घटनाएं घटती हैं जो कि मानवजाति को आश्चर्य 

में डाल देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां होने वाली प्राकृतिक घटना 

के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। आपने आज तक बारिश होते हुए कई बार देखा होगा। कभी-कभी तेज 

बारिश में ओले पड़ते हुए भी आपने देखे होंगे, पर क्या आपने कभी मछलियों को बारिश में गिरते हुए देखा है,

 नहीं न। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जहां पर पानी की नहीं बल्कि मछलियों की                               


बारिश होती है।

जी हां, मछलियों की बारिश और यह बारिश होती है “होंडूरास” नामक एक देश में जो कि मैक्सिको के पास 

स्थित है। यह बारिश 10 या 20 सालों से नहीं बल्कि 100 सालों से यहां पर हो रही है। वैज्ञानिक मछलियों 

की बारिश का कारण अटलांटिक सागर को बताते हैं, जो कि इस जगह से 200 किमी दूरी पर स्थित है।

क्या है बारिश के पीछे की मान्यता –

यहां के लोगों की मान्यता है कि बहुत समय पहले लगभग 18 वीं शताब्दी में यहां एक संत रहते थे। उस समय 
यहां रहने वाले लोगों की आर्थिक हालत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी। इसलिए बहुत से लोग भूख से मर जाते
 थे। इन लोगों की इस प्रकार की दशा उनसे देखी नहीं गई। इसलिए उन्होंने लगातार 3 दिन और 3 रात ईश्वर
 से प्रार्थना की और इस प्रकार के चमत्कार की दुआ की जिससे इन लोगों की भूख मिट जाये। लोगों का 
कहना है कि 3 दिन बाद यहां पर अंधेरा छा गया और बारिश शुरू हो गई। जिसमें पानी की जगह मछलियां
 गिर रही थी, तब से ही यहां बारिश में मछलियां गिरती हैं।








No comments:

Post a Comment