Sunday 26 June 2016

अनोखी ईमानदार सरकार
दिल्ली के 8 विधायक जा चुके हैं जेल...
एशिया की सबसे बड़ी अनधिकृत कॉलोनी कहे जाने वाले दिल्ली के संगम विहार इलाके में पानी की किल्लत को लेकर एक महिला से बदसलूकी और एक बुजुर्ग को थप्पड़ मारने के आरोप में जेल जाने वाले दिनेश मोहनिया पार्टी के आठवें विधायक हैं जिन्हें किसी ने किसी अपराध में जेल जाना पड़ा है। 

इनसे पहले दिल्ली सरकार के दो पूर्व मंत्रियों सहित आम आदमी पार्टी के कुल सात अन्य विधायक अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं। बताया यह भी जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के कुल 21 विधायकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 48 मुकदमे दर्ज हैं।
आम आदमी पार्टी की ओर से जेल जाने वाले सबसे पहले विधायक थे तत्कालीन कानून मंत्री जितेन्द्र तोमर। फर्जी डिग्री के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा। इसके बाद दिल्ली सरकार के एक अन्य कानून मंत्री सोमनाथ भारती को भी अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा। पूर्वी दिल्ली से विधायक मनोज कुमार को जमीन के एक फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। मॉडल टाउन से विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को भी जेल जाना पड़ा , विकासपुरी के विधायक महेन्द्र यादव को सरकारी अफसर के कामकाज में बाधा डालने और उनसे मारपीट के आरोप में जेल भेजा गया था। दिल्ली छावनी के विधायक सुरेन्द्र कुमार कमांडो को भी लड़ाई-झगड़े के एक मामले में जेल भेजा गया। आम आदमी पार्टी के एक और विधायक जरनैल सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जमानत दे दी गयी थी।

उल्लेखनीय है कि आज तक दिल्ली के इतिहास में इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में किसी भी पार्टी के विधायकों की गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजे जाने की नौबत नहीं आई।

No comments:

Post a Comment