Sunday 1 July 2018

बलात्कार या महिला उत्पीड़न के मामलों में भारत का कौनसा स्थान है ....?
किसी एक स्वतंत्र एजेंसी ने एक सर्वे किया है ...और इस सर्वे में भारत को सबसे असुरक्षित देश का स्थान दिया गया है ....राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस सर्वे की रिपोर्ट को कचरे की टोकरी में फेंकने की सलाह दी है ....
लेकिन कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष पैड मीडिया..आज़ादी गैंग . वामपन्थी खेमा ..बड़ी बिंदी गिरोह इस रिपोर्ट को ले के बड़ा बवाल काट रहे हैं .... दुनियां भर में भारत की छवि खराब कर रहे हैं ..
यह सर्वे उस दरमियान उस अवधि में तैयार किया गया है .... जब उन्नाव और कठुवा गैंग रेप के मामले में यही ऊपर लिखित तमाम गिरोह नेगेटिव रिपोर्ट कर रहे थे .... नकारात्मक नैरेटिव सेट कर रहे थे .... बहुसंख्यक हिंदुओं और भारत की छवि अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर ख़राब कर रहे थे ....
तो इस सर्वे का क्या औचित्य ?...सर्वे करने वाली एजेंसी कौन है ?? .... किसने नियुक्त किया उस एजेंसी को ? ....दुनियां के किन किन देशों में इस एजेंसी ने सर्वे किये ?? ....किन किन महिलाओं के सर्वे किये ?? .... नाम सार्वजनिक कीजिये ....सर्वे में क्या क्या सवाल पूछे गए ?? .... सवालों के किन किन जवाबों के आधार पर रेटिंग के मापदंड क्या थे ?क्या हमारे देश के पिछले चार सालों में इतने बुरे दिन आ गए कि हमने सेक्स स्लैब या यौन हिंसाओं के मामलों में सीरिया लीबिया बैंकाक जैसे देशों को पछाड़ दिया ?? ....
 पूरा घटनाक्रम कुछ यूं है ....
पहले वेमुल्ला .... फिर क्रमशः अखलाख .... पहलू खान .... पुरस्कार/अवार्ड वापसी .... जेएनयू/भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाहअल्लाह/हमें चाहिए आज़ादी .... उन्ना आंदोलन .... वगैरह वगैरह .... और अब नया हथकंडा ये सर्वे कि भारत दुनियां भर में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित स्थान/देश है ....

अपने ही लोगों द्वारा .... अपने ही देश की .... अपने ही देश के पी.एम. की छवि खराब करने की साजिशों की कड़ियों में एक और कड़ी ....

सावधान रहिये .... सचेत रहिये .... अफवाहों पे ध्यान न दीजिये ....

आपका मेरा हमारा हम सबका देश विश्व की आर्थिक सामरिक सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है ....

अपने कमांडर पे भरोसा रखिये .... अफवाह फैलाने वालों को ट्रक के पीछे लिखी हुई सस्ती वाली शायरी .... बुरी नज़र वाले तेरा मुंह काला .... सुना के सिर्फ इतना कहिये ....

गेट वेल सून डार्लिंग ....

जानेमन तुमसे न हो पायेगा !

No comments:

Post a Comment