Tuesday 3 January 2017

पौधा जिसकी जड़ों से निकलते हैं औरत और मर्द के पुतले, कोई नहीं जान सका इसका रहस्य  ...


क्या पौधे की जड़ें भी किसी इन्सान के पुतले जैसी हो सकती हैं? चीन में एक खास किस्म के पौधे की जड़ें इन्सान के पुतले जैसी हैं। यह पौधा काफी मशहूर है। आमतौर पर पौधे की जड़ें इतनी स्पष्ट मानवीय आकृति नहीं बनातीं लेकिन यह चीनी पौधा अपने इसी गुण के कारण दूसरे पौधों से अलग है। 
पौधे का नाम फ्लीसफ्लावर है। इसकी जड़ों में खूबी पाई जाती है कि जब यह पूर्णत: विकसित हो जाता है और इसकी खुदाई की जाती है तो उसका आकार किसी इन्सान के पुतले जैसा होता है। यही नहीं इसके लक्षण देखकर औरत या मर्द तक का अनुमान लगाया जाता है। इस पौधे की पूरे चीन में बहुत मांग है। इसका उपयोग दवाइयां बनाने में होता है। 
युर्वेद की तरह की चीन का चिकित्सा विज्ञान भी बहुत प्राचीन है। इसमें पौधे की जड़ों के औषधीय उपयोग का विस्तृत वर्णन है। भारत में पुराने नुस्खों की तरह चीन में भी अचूक औषधीय नुस्खे काफी लोकप्रिय हैं। इनमें फ्लीसफ्लावर का उपयोग होता है। इस पौधे की जड़ें मुख्य रूप से किडनी की बीमारी में रामबाण दवा का काम करती हैं। इसके अलावा झड़ते बालों, कमजोर हड्डियों की बीमारी में भी यह पौधा काफी राहत पहुंचाता है।
 पौधे की जड़ों को देखकर अक्सर यह सवाल किया जाता है कि यह मानवीय आकृति में कैसे ढल जाती है, कैसे ये आकृतिक औरत या मर्द के शारीरिक चिह्नों से युक्त होती है! ऐसे कई और रहस्य इस पौधे से जुड़े हैं लेकिन आज तक इनकी कोई ठोस वजह मालूम नहीं हुई है। वहीं फ्लीसफ्लावर की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। चीन के अलावा विदेशों में भी इसकी मांग हो रही है।

No comments:

Post a Comment