Monday 10 September 2018

पेड़ों से जुड़े आश्चर्यजनक रोचक तथ्य
पेड़ों का हमारे वातावरण और जीवन में ख़ास स्थान है बिना पेड़ों के हमारा स्वस्थ रहना नामुमकिन है। इसलिए सभी को सलाह है की अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। ये तो हम सभी को पता है की पेड़ हमे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं लेकिन पेड़ों से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य भी हैं जो काफी आश्चर्यचकित कर देने वाले हैं जो हर कोई नहीं जानता। आइये आपको भी बताते हैं पेड़ों से जुड़े ये रोचक तथ्य।
1. आपको शायद पता ना हो लेकिन पेड़ घरती पर सबसे पुराने जीवित प्राणी हैं और पेड़ों की मृत्यु कभी उम्र के कारण नहीं होती।
i
2. धरती पर मनुष्यों के जन्म से लेकर अब तक करीब 3 लाख करोड़ पेड़ काटे जा चुके हैं इस हिसाब से हर 2 सेकंड में एक फुटबाॅल मैदान के बराबर जंगल काटे जा रहे हैं।
3. जिस रफ़्तार से प्रतिवर्ष पेड़ लगाए जा रहे हैं उससे दुगनी रफ़्तार से पेड़ काटे जा रहे हैं यानी प्रतिवर्ष जहाँ हमारे द्वारा 5 अऱब पेड़ लगाए जा रहे हैं वहीँ पेड़ों के कटने की संख्या है प्रतिवर्ष 10 अऱब।
4. एक पेड़ 1 साल में करीब 21.7 kg काॅर्बनडाइ-ऑक्साइड ग्रहण करता है जबकि एक दिन में इतनी ऑक्सीजन बाहर निकालता है जिसमे 4 व्यक्ति जिंदा रह सकते हैं।
5. धरती पर मौजूद पेड़ों की संख्या मिल्की वे सितारों और मानव दिमाग में मौजूद कोशिकाओं से भी बहुत ज्यादा है, घरती पर करीब 30 खऱब 40 अऱब पेड़ मौजूद हैं।
6. दुनिया में सबसे ज्यादा पेड़ रूस में दुनिया के सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा पेड़ हैं, रूस में करीब 641 अऱब पेड़ हैं इसके बाद कनाडा में 318 अऱब, ब्राज़ील में 301 अऱब, अमेरिका में 228 अऱब और भारत में सिर्फ 35 अऱब पेड़ हैं।
7. दुनिया भर के पेड़ों के अनुसार 1 व्यक्ति के लिए 422 पेड़ बचे है लेकिन सिर्फ भारत की बात करें तो यहाँ एक 1 हिंदुस्तानी के लिए मात्र 28 पेड़ बचे हैं।
8. अगर पेड़ एक कतार में लगे हों तो वो धूल-मिट्टी के स्तर को 75% तक कम कर देते हैं जबकि आने वाले शोर को 50% तक कम कर देते हैं।
9. एक पेड़ 10 कमरों में 20 घंटो तक चलने वाले AC से होने वाली ठंडक जितनी ठंडक पैदा करता है और यही कारण है की जो स्थान पेड़ों से घिरा होता है उसका तापमान दूसरे स्थानों की अपेक्षा 9 डिग्री तक ठंडा होता है।
10. पेड़ सिर्फ 10% खुराक मिटटी से लेते हैं जबकि पेड़ों की 90% खुराक का जरिया हवा होती है। एक पेड़ एक साल में धरती से करीब 2,000 लीटर पानी सोख लेता है।
11. दुनिया की 20% oxygen अमेजन के जंगलो द्वारा पैदा की जाती हैं. ये जंगल 8 करोड़ 15 लाख एकड़ में फैले हुए हैं.
12. अमेजन के जंगलों का कुल क्षेत्रफल करीब 8 करोड़ 15 लाख एकड़ है और ये जंगल दुनिया की 20% ऑक्सीजन पैदा करते हैं।
13. आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की इंसानो की तरह पेड भी कैंसर का शिकार होते हैं और ऐसी स्थिति में वो ऑक्सीजन कम देने लगते हैं।
14. पेड़ की उम्र और उसकी वृद्धि के साथ साथ उसकी जड़ें काफी गहराई तक चली जाती हैं। दक्षिण अफ्रिका में एक अंजीर का पेड़ है जिसकी जड़े जमीन में 400 फीट की गहराई तक फैली हुई हैं।
15. दुनिया के सबसे पुराने पेड़ की बात करें तो वह स्वीडन के डलारना प्रांत में स्थित है, इस पेड़ को नाम दिया गया है टीजिक्को जो करीब 9,550 साल पुराना है और इसकी लंबाई है लगभग 13 फीट।

No comments:

Post a Comment