Tuesday 12 June 2018

मेघालय का मासिनराम में होती है दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश  
चेरापूंजी भी इससे पीछे जगह का नाम गिनीज बुक में दर्ज :

- भले ही सबसे ज्यादा बारिश के लिए चेरापूंजी का नाम लिया जाता हो, पर हकीकत में भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह है मेघालय का मासिनराम।
- यहां चेरापूंजी से भी 100 मिलीमीटर ज्यादा बारिश होती है। इसी वजह से मासिनराम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
- यहां औसतन हर साल 11,871 मिलीमीटर बारिश होती है। मासिनराम की रिकॉर्डतोड़ बारिश में से 90 फीसदी महज छह महीनों के भीतर हो जाती है।
- बताया जाता है कि यहां जुलाई में सबसे ज़्यादा बारिश होती है।
इन छातों का करते है उपयोग

- मासिनराम और चेरापूंजी में लोग बेंत से बने छाते इस्तेमाल करते हैं। जिन्हें कनूप कहते हैं।
- कनूप को वे हमेशा साथ में रखते हैं ताकि शरीर हमेशा ढंका रहे और वो बारिश के दौरान भी लगातार काम करते रहें।
- बता दें कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा बारिश वाली ये दोनों जगहें मेघालय में हैं।
मुश्किल भरी है यहां की लाइफ
- लगातार होने वाली भारी बारिश की वजह से इस इलाके में खेती करना काफी मुश्किल काम है।
- इसके अलावा यहां बने पुलों को सुरक्षित रखने में काफी मुश्किल होती है, जहां परंपरागत सामान जल्दी ही सड़ जाते हैं।
- लोग पेड़ों की जड़ों को आपस में बांधकर पुल बनाते हैं। ऐसे में एक पुल को तैयार होने में 10 साल तक का समय लगता है।
- ऐसे पुल फिर सैकड़ों साल तक चलते हैं। इस इलाके में ऐसा एक पुल तो पांच सौ साल पुराना बताया जाता है।
bhaskar news Jun 07, 2016 के अनुसार << सूर्य की किरण >>

No comments:

Post a Comment