Sunday 10 June 2018


दंतेवाड़ा की दो बेटियां
फुटबॉल खेलने फ्रांस रवाना ...

दंतेवाड़ा। कारली स्थित टूमौरोज फाउंडेशन की दो छात्राओं को चयन फ्रांस में आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कुमारी बसंती व दिषा तर्मा इस प्रतियोगिता में शामिल होने फ्रांस रवाना होने से पहले कलेक्टर सौरभ कुमार से मिलने पहुंची। कलेक्टर ने दोनों ही छात्राओं को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें खेल किट भी प्रदान किया।
कलेक्टर ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया एवं हर संभव मदद की बात कही। छात्रा बसंती कष्यप सुकमा जिले के अतकारी रास की रहने वाली है। जन्म के कुछ साल बाद बसंती के पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह अपने मामा के घर में रहने लगी। नीलावरम में बालिका छात्रावास में पढ़ाई के लिए भर्ती कराया गया। साल 2010 से टूमोरोज फाउंडेशन के लिए चयन हुआ। साल 2011 में जिलास्तरीय प्रतियोगिता, 2012 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता झारखंड में, रायपुर, दुर्ग एवं असम में राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है। 2017 में दिल्ली में भी फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ली थी। इसके बाद अब फ्रांस में लॉ विला एक्सचेंज कार्यक्रम में चयन हुआ है। स्पोर्ट डांस ला विजा फ्रांस में आयोजित स्पोर्ट एक्सचेंज प्रोग्राम फ्रांस के पेरिस में यह आयोजित होगा। इसी प्रकार छात्रा दिषा तर्मा का भी चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दिषा मोफलनार की रहने वाली है। पिता की मौत के बाद साल 2010 से टूमौरोज फाउंडेशन में पढ़ रही है। पढ़ाई के साथ-साथ दिषा की खेलों में भी अधिक रूचि रही है। फुटबॉल में बेहतर प्रदर्षन कर ने पर दिषा का चयन भी फ्रांस में आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

आपरेशन गर्जना में लड़कियों ने सीखा
 कैसे एक झटके में तोड़ सकते हैं अपराधियों की गर्दन ...

रायपुर।आपरेशन गर्जना के अंतर्गत  पुलिस परेड ग्राउंड में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का क्रम चलाया गया। लड़कियों को अंतराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी और ऑपरेशन गर्जना की टेक्निकल हेड हर्षा साहू और कराते प्रशिक्षक देवेंद्र ने एक झटके में कैसे अपराधियों की गर्दन तोड़ सकते हैं, यह सिखाया।उन्हों ने सभी लड़कियों को वभिन्न परिस्थितियों में आत्म रक्षा के गुर सिखाए तथा बताया की वे भी किसी से कम नहीं हैं और हर लड़की में स्वतः सामर्थ्य है की वह  अपनी रक्षा स्वयं कर सके

 राष्ट्रीय पत्रिका मितान, पुलिस टाइम्स और महिला एवं बाल विकास विभाग,एवं  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के सहयोग से आपरेशन गर्जना का आयोजन किया गया ।
रोज सुबह 6 से 8 महिलाओं-लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए । इसका मुख्य उद्देश्य छेड़खानी करने वालों को लड़कियों को मुंहतोड़ जवाब देना है।आज हर लड़की को यह सब भी  सीख लेना  चाहिए 

No comments:

Post a Comment