Sunday 17 April 2016

जोड़ दिया धड़ से अलग हुआ सिर :
इस घटना से भारत की प्राचीन उन्नत सर्जरी गणेष जी याद आ जाते हैं !

आस्ट्रेलिया के 16 माह का जैक्सन टेलर को डॉक्टरों ने एक नई जिंदगी दी है। एक सड़क हादसे के दौरान जैक्सन की गर्दन धड़ से अलग होकर लटक गई थी। ऐसे में वाकई ये चमत्कार है कि डॉक्टरों ने बच्चे को बचा लिया। एक कार दुर्घटना में जैक्सन का सिर आंतरिक रूप से उसके धड़ से अलग हो गया था।

सर्जरी कर डॉक्टरों ने उसकी गर्दन को वापस सिर से जोड़ दिया। डॉक्टर एस्किन को ऑस्ट्रेलिया में स्पाइन सर्जरी का गॉडफादर कहा जाता है। डॉक्टर ने एक हालो डिवाइस के जरिए जैक्सन की खोपड़ी को जोड़ा। उसकी रीढ़ को भी जोड़ दिया गया।
सिर पर वापस लगा दी क्षतिग्रस्त खोपड़ी
पूर्व सुंदरी रह चुुकी जेमी हिल्टन ने एक एक्सीडेंट में खोपड़ी का एक हिस्सा गंवा दिया था। डॉक्टरो ने उस टूटे हिस्से को जेमी के पेट में सिल दिया। बाद में पेट से खोपड़ी के हिस्से को निकालकर वापस सही जगह लगा दिया गया।
घुटने को उल्टा कर जोड़ दिया जांघ से
डूगन को बोन कैंसर था। डॉक्टरों को सर्जरी से उसकी एक जांघ और घुटना काटना पड़ा। रोटेशन प्लास्टी कर उसके घुटने के निचले हिस्से को उल्टा कर जांघ से जोड़ दिया। पैर 180 डिग्री घुमा देने के बाद वो फुटबॉल खेल सकता है।
एक आदमी का सिर लगेगा दूसरे के धड़ से

इटली के सर्जन डॉ. सर्गियो कैनवेरो ने ऑपरेशन के जरिए एक व्यक्ति का सिर दूसरे के धड़ से जोडऩे का दावा किया है। देखिए अब मेडिकल में यह चमत्कार संभव होता है या नहीं?
2016-04-13 राजस्थान पञिका के अनुसार


No comments:

Post a Comment