Monday 25 April 2016

अमेरिकन वैज्ञानिक कार्ल सेगन ने बताया, की कैसे भगवान शिव ने इस ब्रम्हांड की उत्पत्ति की थी...

 विश्व प्रसिद्ध अमेरिकन खगोल शास्त्री और भौतिक वैज्ञानिक कार्ल सेगन बहुत ही अच्छे ढंग से हिंदू सिद्धांतो की व्याख्या करते है, और हिंदू भगवान जैसे भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु के समय चक्र के आधार पर ब्रम्हांड की रचना की बात को सिद्ध करते हैं।
कौन है यह कार्ल सेगन?
कार्ल सेगन एक खगोल शास्त्री, खगोल भोतिकीविद, ब्रमांड वैज्ञानिक और एक लेखक थे, जो 1980 में बहुत प्रसिद्ध हुए। उनका एक टेलीविजन सीरियल “कॉसमॉस: ए पर्सनल जर्नी” यूएसए में सबसे अधिक देखे जाने वाला उस समय का टीवी प्रोग्राम था। जब 1996 में उनकी अचानक से मृत्यु हुई, उस समय कार्ल सेगन अमेरिका के मुख्य विज्ञान संचारक थे। वह नियमित मेहमान भी थे दोनों नाइटली न्यूज़ और “दी टू नाइट शो स्टारिंग: जॉनी कार्सन” के।
जब कार्ल सेगन को यह पूछा गया की “ब्रम्हांड की रचना कैसे हुई?” तो उन्होंने कहा की:

“इस बात का जवाब तो निश्चित तौर पर कोई भी नहीं दे सकता। कौन इस बात की घोषणा कर सकता है कि ब्रम्हांड उस वक्त और ऐसे बना? कब इसकी रचना हुई? हमारे लिए भगवान भी इस दुनिया की रचना के बाद ही आए हैं तो फिर कोई और कैसे जान सकता है की इस दुनियां की रचना कब हुई? कोई भी नहीं जानता की कब ब्रहमांड जन्मा, इंसान केवल सर्वेक्षण ही कर सकता है। हो सकता है उसने जान लिया हो, और यह भी हो सकता है कि नहीं, कुछ भी नहीं जाना। किसने जाना और किसने नहीं जाना, यह किसने जाना।”

यह कथन हजारों वर्ष पुराने हैं, जो रिग वेद से लिए गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सबसे अधिक परिष्कृत और प्राचीन ब्रम्हांड संबंधी विचार एशिया से ही आए हैं और खास तौर पर भारत से। वहां का विज्ञान बहुत ही उचित तर्क का रहा है और उस पर ओर शोध करने की आवश्यकता है।
वीडियो के प्रारंभ में आप देखेंगे केवल एक शुद्ध ज्योति रूपी चेतना है, और इस ज्योति रूपी चेतना को ही शिव कहा जाता है। इसी चैतन्य शक्ति से ऊर्जा की उत्पत्ति हुई और उसी ऊर्जा से इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन की उत्पत्ति हुई। इन्ही से अनु बने और फिर मॉलिक्यूल। इनके असंख्य गुनाह हो जाने के कारण ही ब्रम्हांड की रचना हुई, और यह ब्रम्हांड आज भी बढ़ता ही जा रहा है और अंत में यह ब्रम्हांड शिव की चैतन्य शक्ति में ही विलीन हो जाएगा।


अमेरिकन वैज्ञानिक कार्ल सेगन ने बताया, की कैसे भगवान शिव ने इस ब्रम्हांड की उत्पत्ति की थी

No comments:

Post a Comment