Tuesday 24 April 2018

अच्छी खबर आई है कि बीते दो साल में देश में जंगल 6778 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है| इसमें सबसे ज्यादा योगदान आंध्र, कर्नाटक और केरल का है| इन राज्यों में जंगल 63 प्रतिशत बढ़ा है| अच्छे प्रयास हुए हैं| एक और बात उल्लेखनीय है जो इस मौके पर मीडिया से गायब है, जिसे बतलाया जाना चाहिए |
यही वो राज्य हैं जहाँ स्वामी जग्गी वासुदेव और श्री श्री रविशंकर बड़े पैमाने पर सूख चुकी नदियों को फिर से ज़िंदा करने और जंगलों को फिर से हरा-भरा करने के लिए अपने शिष्यों के साथ अभियान चलाए हुए हैं| इनके प्रयासों से दो दर्जन से अधिक नदियाँ पुनर्जीवित हुई हैं| इनसे जुड़े लोग बड़े पैमाने पर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं | और भी अनेक मठ- सामाजिक संस्थाएँ, कुछ कॉर्पोरेट जगत के संगठन आदि इस दिशा में काम कर रहे हैं | भारत के आध्यात्म का सामाजिक प्रकटीकरण है ये| स्वामी विवेकानंद ने इसे क्रियाशील आध्यात्मिकता कहा है|

No comments:

Post a Comment