Monday 16 April 2018

सहजन की खेती कर एक एकड़ से सालाना कमाए 7.5 लाख रूपये.
अगर आपके पास एक एकड़ जमीन है तो फि‍र आपको नौकरी तलाशने की जरूरत नहीं आप इसी से अच्‍छी खासी इनकम कर सकते हैं। इतनी जमीन में आप सहजन की खेती कर 7.5 लाख रुपए सालाना तक कमा सकते हैं। सहजन को अंग्रेजी में ड्रमस्टिक भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानि‍क नाम मोरिंगा ओलीफेरा है। इसकी खेती में पानी की बहुत जरूरत नहीं होती और रखरखाव भी कम करना पड़ता है। सहजन की खेती काफी आसान पड़ती है और आप बड़े पैमाने नहीं करना चाहते तो अपनी सामान्‍य फसल के साथ भी इसकी खेती कर सकते हैं।
सहजन का करीब करीब हर हि‍स्‍सा खाने लायक होता है। इसकी पत्‍तियों को भी आप सलाद के तौर पर खा सकते हैं। सहजन के पत्‍ते, फूल और फल सभी काफी पोषक होते हैं। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। इसके बीज से तेल भी नि‍कलता है।यह गर्म इलाकों में आसानी से फल फूल जाता है। इसको ज्‍यादा पानी की भी जरूरत नहीं होती। सर्द इलाकों में इसकी खेती बहुत प्रॉफि‍टेबल नहीं हो पाती क्‍योंकि इसका फूल खि‍लने के लि‍ए 25 से 30डिग्री तापमान की जरूरत होती है। यह सूखी बलुई या चिकनी बलुई मिट्टी में अच्छी तरह बढ़ता है। पहले साल के बाद साल में दो बार उत्‍पादन होता है और आमतौर पर एक पेड़ 10 साल तक अच्‍छा उत्‍पादन करता है। एक एकड़ में करीब 1500 पौधे लग सकते हैं। सहजन के पेड़ मोटे तौर पर 12 महीने में उत्‍पादन देते हैं। पेड़ अगर अच्‍छी तरह से बढ़े हैं तो 8 महीने में ही तैयार हो जाते हैं। कुल उत्‍पादन 3000 कि‍लो तक हो जाता है। सहजन का फुटकर रेट आमतौर पर 40 से 50 रहता है। थोक में इसका रेट 25 रुपए के आसपास होता है। इस तरह से 7.5 लाख का उत्‍पादन हो सकता है।

No comments:

Post a Comment