Monday 7 May 2018

लोकतंत्र केवल तब है जब...
मुस्लिम साथ दें तो हम BJP को हरा देंगें। मायावती का यह कथन लोकतंत्र हैl
मुसलमान और यादव को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी चाहिए! लालू प्रसाद यादव का यह कथन लोकतंत्र हैl
मुस्लिम और दलितों को एक हो जाना चाहिए। केजरीवाल का यह कथन भी लोकतंत्र हैl
मुसलमान और यादव हमारी ताकत हैं (मुलायम सिंह)l यह भी लोकतंत्र हैl
मुसलमान मेरे दिल मे हैंl मुसलमान मेरा भाई है। इसलाम मेरी रूह है ... ओवैसी (यह भी लोकतंत्र है)l
मुसलमान और दलित इस देश की आत्मा में बसे हैं ... राहुल गांधी (यह भी लोकतंत्र है)I
सिख और मुस्लिम उनको जवाब दें - संजय सिंह (यह भी लोकतंत्र है)
ईसाईयो को यह जान लेना चाहिए कि अब तक उनके साथ सिर्फ धोखा हुआ है - केजरीवाल (गोवा मे) ... यह भी लोकतंत्र हैl
मुसलमानो ने मिलकर इनकी (हिदुओं की) औकात दिखा देनी चाहिए - छोटा ओवैसी (यह भी लोकतंत्र है)l
मुसलमान हमारी पार्टी की नीव हैं। इसे कैसे अलग कर सकते हैंl मुसलमान ही हमारी ताकत है ... आजम खान (यह भी लोकतंत्र है)
पर भारत में अगर कोई हिंदुत्व की बात कर दे, हिंदुओं एक हो जाओ कह दे, तो वो सांप्रदायिक हैl वह देश की जनता को भड़का रहा है। देश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा हैl गंगा-जमुनी संस्कृति में दरार पैदा कर रहा हैl वर्तमान परिस्थिति में हमारे देश में हिंदुत्व की बात करना सांप्रदायिकता व देश में तनाव फैलाने की कोशिश माना जाता हैl
बाकी कोई कुछ भी कह ले सब लोकतंत्र है

No comments:

Post a Comment