Monday 21 November 2016

15 साल PM रहे मोदी तो अमेरिका से भी शक्तिशाली हो जाएगा भारत’

आतंकवाद से पूरा विश्व परेशान है। आतंकवाद खत्म होना चाहिए और मोदी जी का नेतृत्व बिल्कुल सही चल रहा है। अगर दस-पंद्रह साल उनका नेतृत्व मिल गया, तो यह देश अमेरिका से भी ज्यादा पॉवरफुल देश हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के अवतार ही हो सकते हैं मोदी जी। जो पूरे विश्व में हिंदुस्तान का तिरंगा फहरा रहे हैं।

कन्नौज। भाजपा सांसद व क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरबंश सिंह कन्नौज में आयोजित क्षत्रिय महासभा सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे, उन्होंने कहा कि पहले अपना घर सुधारें राहुल, उसके बाद देश की बात करें और मोदी जी पर कटाक्ष करने की मेरे ख्याल से उनकी योग्यता ही नहीं है।
प्रधानमंत्री की घेराबंदी ने एक ही झटके में पाकिस्तान को घर बैठा दिया। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि भाई ये आतंकवाद जो है, इसको खत्म किया जाए, आतंकवादियों को खत्म किया जाए। चलो जब से इसको अक्ल आई, तभी से सही। आतंकवाद से पूरा विश्व परेशान है। आतंकवाद खत्म होना चाहिए और मोदी जी का नेतृत्व बिल्कुल सही चल रहा है। अगर दस-पंद्रह साल उनका नेतृत्व मिल गया, तो यह देश अमेरिका से भी ज्यादा पॉवरफुल देश हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के अवतार ही हो सकते हैं मोदी जी। जो पूरे विश्व में हिंदुस्तान का तिरंगा फहरा रहे हैं। शायद ही ऐसा कोई बड़ा देश होगा, जहां हम नहीं गए होंगे।

No comments:

Post a Comment