Monday 25 June 2018

अर्थ के बल पर गरीबों और नासमझों के  शोषण पर स्थापित  रेलिजन 
 खूंटी में जहां पांच लड़कियों के साथ गैंग रेप के आरोप में एक मिशनरी स्कूल के फादर समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वहिं चिली के सभी 34 कैथोलिक चर्च के पादरियों ने किसी न किसी प्रकार के दुराचार और कुकर्म में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए पोप को इस्तीफा सौंपा है, तो दोष सिर्फ पादरियों का नहीं बल्कि उस क्रिश्चियन रेलिजन में है जो पूरे विश्व को नैतिक राह दिखाने का झूठा दंभ भरकर विश्व को भरमाता रहता है,पादरियों और फादरों ने क्रिश्चियनिटी का बेड़ा गर्क कर दिया है।
खूंटी के पुलिस अधीक्षक अश्विनी सिन्हा के बयान के मुताबिक खूंटी ज़िले में एक ग़ैर सरकारी संस्था के लिए काम करने वाली  पांचों लड़कियों से गैंग रेप करने के आरोप में कोचांग स्थित मिशनरी स्कूल के फादर का नाम आगे आया है। उस स्कूल के फादर के साथ ही सात अन्य लोगों के खिलाफ गैंग रेप करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
एक-आध घटना को अलग नजरिए से देखा भी जा सकता है लेकिन किसी देश के सारे पादरियों का इस प्रकार के यौण-शोषण में संलिप्तता स्वीकारना उस रेलिजन के लिए असहजता की बात है। इससे स्पष्ट है कि उस रेलिजन के मूल में ही खोट है। वैसे भी धन के बल पर स्थापित कोई परंपरा रेलिजन हो भी नहीं सकती क्रिश्चिनीटी वैसा ही एक रेलिजन है जो अर्थ के बल पर गरीबों को शोषण पर स्थापित है।
 इसी साल पिछले महीने यानि 18 मई को चिली के सभी पादरियों का एक साथ इस्तीफा सौपना असहज करने वाली घटना थी।सभी पादरियों ने अपने इस्तीफे में लिखा था कि वह किसी न किसी दुराचार में संलिप्त हैं इसलिए अपना पद छोड़ना चाहते हैं। इसमें से अधिकांश पादरियों ने बच्चों के यौन शोषण करने की बात कबूली है।
अब सवाल उठता है कि क्या इस्तीफा देने मात्र से उसके पाप धुल जाएंगे ? या फिर इन पापी पादरियों ने सजा से बचने के लिए सहानुभूति पाने का नाटक किया है ?  जिस बाल यौन शोषण का कैथोलिक चर्चा हमेशा से खिलाफत करता रहा है क्या वहीं कैथोलिक चर्च अपने फॉलोअर्स को यहा समझा पाएगा कि इस मामले में पादरियों का इस्तीफा ही काफी है ?
भारत में भी ऐसी घटनाओं की कोई कमी नहीं है। केरल की नन ने तो बाकायदा इस पर पुस्तक भी लिख मारी थी जिस घटना को भारतीय मिडिया खा कर हजम कर गया। वनवासी अंचल में तो बेचारी महिलाऐं बोल भी नहीं पातीं   -  -अब देखते है इस खूंटी प्रकरण पर चर्च क्या करता है। 

No comments:

Post a Comment