Monday 20 March 2017


योगी राज में लड़कियों के हौसले बुलंद, पुलिस की लाठी छीनकर की रोमियो की पिटाई.....


उत्तर प्रदेश में योगी राज शुरु हो गया है, ऐसे में योगी सरकार के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश की लचर कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने की। हालांकि, खुद सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने की बात दोहराई है। ऐसे में सबसे बड़ी खबर मिली है राजधानी लखनऊ से, जहां छेड़छाड़ करते हुए शोहदों की पिटाई पुलिस ने नहीं बल्कि, पुलिसे के डंडे से खुद लड़कियों ने की।
यहां के एक इलाके में कुछ मनचले लड़कियों ने छेडछाड़ करने लगे, लड़कियों ने इसका विरोध किया, जब विरोध करने पर मनचले नहीं माने तो थोड़ी दूर पर खड़े पुलिसकर्मी के हाथों से लड़कियों ने लाठी छीनकर शोहदों की पिटाई कर दी। गौरतलब है, केंद्र की मोदी सरकार की तर्ज पर प्रदेश की योगी सरकार महिला सशक्तिकरण के अपने वादे को दोहरा रही है।


आपने गौमाता राष्ट्रमाता का विचार दिया है हम पूरा करेंगे –  योगी आदित्यनाथ











No comments:

Post a Comment