Saturday 11 August 2018

सी-प्लेन्स का रास्ता साफ, सरकार ने सी-प्लेन्स के अड्डे बनाने को दी मंजूरी"
भारत में सी-प्लेन सर्विस को बड़े स्तर पर फैलाने का प्लान केंद्र सरकार ने तैयार कर लिया है। इसके लिए सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में सी-प्लेन उतारने के लिए अड्डे बनाने की मंजूरी दे दी है। शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, सबसे पहले सी-प्लेन के अड्डे गुजरात के साबरमती, सरदार सरोवर बांध और ओडिशा की चिल्का झील के पास बनेगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया, "देश के विभिन्न राज्यों में सी-प्लेन के अड्डे बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। इससे टूरिजम को बढ़ावा मिलेगा और धार्मिक मान्यता रखनेवाली जगहों से कनेक्टिविटी अच्छी होगी।"
शुरुआती चरण के लिए सरकार ने 5 जगहों का चुनाव किया है। इसमें ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और असम शामिल है। पहले चरण में चिल्का लेक (ओडिशा), साबरमती नदी और सरदार सरोवर बांध (गुजरात) पर काम होगा।
"पीएम मोदी ने किया था इस्तेमाल"
भारत में सी-प्लेन को नई पहचान पीएम मोदी द्वारा उसके इस्तेमाल के बाद मिली थी। पिछले साल दिसंबर में पीएम मोदी ने गुजरात में सी-प्लेन का सफर किया था। तब पीएम मोदी साबरमती तट से सी-प्‍लेन में बैठकर अंबाजी मंदिर तक गए थे। पीएम ने तब ही साफ कर दिया था कि साबरमती में आनेवाले दिनों में भी सी-प्लेन उतरेंगे।
साभार : पवन अवस्थी जी

No comments:

Post a Comment