Wednesday 5 April 2017

आतंकियों की 9 गोलियाँ खा कर भी आतंकी का एनकाउंटर कर देनेवाले CRPF कमाण्डर "चेतन चीत्ता" आज AIIMS से डिस्चार्ज हुए ।
फिर से देश की रक्षा के लिए तैयार "चेतन चीत्ता".. !!
The Great कम बेक !!
उन्होंने कहा कि उन्हें 9 गोली लगी थी। इसके बाद भी वह दहाड़ते रहे। उनका कहना है कि उनके शरीर ने साथ नहीं दिया वरना वे दुश्मन को ढ़ेर कर देते। उनका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में में है। वो साधारण खाना भी खा रहे हैं। लगातार उनकी हालत में सुधार आ रहा है। मेडिकल ब्लेटिन जारी कर ये जानकारी दी गई है। करीब एक महीने बाद चेतन चीता को होश आया है।
चीता का इलाज करने वाले डॉक्टर अमित गुप्ता ने बताया कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है। चीता की हालत स्थिर है। वह खुद से सांस ले रहे हैं, इसलिए उन्हें आईसीयू से बाहर लाया गया है। अब वह वॉर्ड में ऐडमिट हैं। चीता अब सुन भी रहे हैं और उसका जवाब दे रहे हैं। खाना अभी थोड़ा ले रहे हैं, बाकी ट्यूब से दिया जा रहा है 14 फरवरी को चेतन चीता को ऐडमिट किया गया था। उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक थी। डॉक्टर के अनुसार, चीता को 9 गोलियां लगी थीं। उनकी दाईं आंख से होती हुई एक गोली ब्रेन को डैमेज करती हुई निकल गई थी। यह उनके लिए बड़ा खतरा बन गई थी। गोली की वजह से डैमेज ब्रेन को कंट्रोल कर लिया गया है और अब वह होश में हैं। आंख में गोली लगने की वजह से विजन पर भी असर हुआ है। जब चीता आतंकियों के नए ठिकाने के पास पहुंचे तभी उनपर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। चीता पर 30 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें 9 गोली उन्हें लगीं। घायल होने के बावजूद चीता ने आतंकियों पर फायरिंग जारी रखी और लश्कर के खूंखार आतंकी अबू हारिस को ढेर कर दिया। घायल चीता को देखने आर्मी चीफ बिपिन रावत भी एम्स गए थे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने भी एम्स जाकर चीता का हालचाल जाना है।

No comments:

Post a Comment