Monday 24 April 2017

बहुत ही कम लोग जानते है की जापान में हनुमान जी भी प्रधान देवता की तरह पूजे जाते है केवल हनुमान जी नहीं, जापान में अन्य हिंदू देवी देवताओं की भी पूजा की जाती है। जापान में कई हिंदू देवी-देवताओं जैसे शिव जी, ब्रह्मा, गणेश, गरुड़, वायु, वरुण आदि की पूजा आज भी की जाती है।आज हम आपको बताते है जापान के हनुमान जी के बारे में, ये है जापान के सन्नो गोंगेन – Sanno Gongen (Sannō) 山王権現 नामक देवता जो कि वानर देवता है। जापान में इन्हें Messanger या सन्देश लाने वाला देवता माना जाता है।

जापान में हनुमान जी का मंदिर

हनुमान जी के इस रूप को जापान में सदियों पहले से पूजा जाता रहा है। बोद्ध धर्म के प्रचार के बाद इन्हें जापान में बोद्ध देवता माना जाने लगा। जापान में आज भी इनके कई मन्दिर है।जापान में कई स्थलों पर वानरों को पूज्य माना जाता है और उनके कई मंदिर जापान में आज भी बने हुए है। ठीक उसी तरह जैसे भारत में वानरों को हनुमान जी का प्रतीक मानकर उनका सम्मान किया जाता है।

No comments:

Post a Comment